---विज्ञापन---

Miss World बन चुकीं 6 भारतीय सुंदरियां कौन हैं? नंदिनी गुप्ता के पास 7वीं विश्व सुंदरी बनने का मौका

हैदराबाद में 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले आज शाम आयोजित हो रहा है। इस बार खास इसलिए भी क्योंकि इसमें भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता भाग ले रही हैं। अब देखने वाली बात है कि क्या अन्य सुंदरियों को मात दे पाएंगी नंदिनी गुप्ता? क्या भारत को 7वां मिस वर्ल्ड का ताज मिल पाएगा? अबतक इससे पहले कितनी सुंदरियां ताज अपने नाम करवा चुकी हैं?

---विज्ञापन---

दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस वर्ल्ड का फिनाले आज शाम को होने जा रहा है। 108 देशों की सुंदरियों के बीच भारत की नंदिनी गुप्ता ने टॉप-40 में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल का टाइटल भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। आज हैदराबाद में टॉप-5 से सवाल-जवाब राउंड होगा और जिसके बाद मिस वर्ल्ड 2025 का ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं, मिस वर्ल्ड के 72 साल के इतिहास में अब तक 6 भारतीयों ने सबसे ज्यादा ये खिताब जीता है। कौन-सी हैं वो भारतीय हसीनाएं, जिन्होंने पूरी दुनियाभर में भारत का गौरव बढ़ाया है, आइए जानते हैं।

रीता फारिया (Rita Faria)

साल 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वे पेशे से एक डॉक्टर थीं। मुंबई में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान उनके दोस्तों ने उन्हें ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने की सलाह दी थी।

---विज्ञापन---

ऐश्वर्या राय बच्चन और डायना हेडन (Aishwarya Rai Bachchan And Diana Hayden)

साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और वह दूसरी भारतीय महिला बनी थीं। दूसरी ओर साल 1997 में भारत से जीतने वाली तीसरी महिला डायना हेडन थीं, जो एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर थीं।

युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा (Yukta Mookhey And Priyanka Chopra)

साल 1999 में कर्नाटक की युक्ता मुखी को मिस वर्ल्ड का ताज मिला था। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा लिया था। उधर साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का मान बढ़ाया था। 18 की उम्र में वह ताज पहनने वाली 5वीं भारतीय महिला बनीं।

---विज्ञापन---

मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar)

साल 2017 मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। फिल्म ‘पृथ्वीराज सम्राट’ के जरिए बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था।

मिस वर्ल्ड की दौड़ में नंदिनी गुप्ता

राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब मिला है। वह गर्व से 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह प्रतियोगिता वर्तमान में हैदराबाद, तेलंगाना में हो रही है। 21 वर्षीय नंदिनी ने एक छोटे शहर की सपने देखने वाली से लेकर एक अंतरराष्ट्रीय रोल मॉडल बनने तक का प्रेरक सफर तय किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Miss World 2025 का ग्रैंड फिनाले आज, जूरी मेंबर से स्ट्रीमिंग तक जानें सब कुछ

First published on: May 31, 2025 01:30 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Deepti Sharma

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola