Miss World 2025 का ग्रैंड फिनाले आज, जूरी मेंबर से स्ट्रीमिंग तक जानें सब कुछ

Miss world 2025: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का आज 31 मई को ग्रैंड फिनाले है। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस प्रतियोगिता को कब और कहां देख पाएंगे इसके बारे में यहां बताया गया है।

Miss world 2025

मिस वर्ल्ड 2025 का आज होगा ग्रैंड फिनाले।

Miss world 2025: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 के ग्रैंड फिनाले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जो आज 31 मई को होने वाला है। इस इवेंट को हैदराबाद के हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट का दुनियाभर की 108 सुंदरियां प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वहीं भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता हैं जिनसे लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। जाहिर है कि साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस इवेंट से जुड़े सभी अपडेट्स हम आपके लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन

कितने बजे होगा ग्रैंड फिनाले

मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का ग्रैंड फिनाले आज शाम 6:30 बजे से शुरू होगा जो रात करीब 1 बजे तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में करीब 3, 500 से ज्यादा दर्शक मौजूद होंगे। मुख्यमंत्री के अलावा कई चीफ गेस्ट भी मौजूद रह सकते हैं। इस बार ग्रैंड फिनाले न सिर्फ ग्लैमर से भरपूर होगा बल्कि प्रतिभागियों की इंस्पिरेशन और मोटिवेशन को भी दर्शकों के सामने लाकर रखेगा।

विज्ञापन

जूरी में शामिल होंगे सोनू सूद

मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 के जूरी मेंबर में इंडिया की ओर से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद शामिल होंगे। वह न सिर्फ जज पैनल का हिस्सा बनेंगे बल्कि इस दौरान उन्हें मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा। उनके अलावा जज पैनल में मिस इंग्लैंड 2014 डॉ. कैरीना टरेल और सोशल वर्कर सुधा रेड्डी शामिल होंगी। जूरी की अध्यक्षता मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले करेंगी। वहीं शो की मेजबानी एंकर सचिन कुम्भार करेंगे।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि होंगी मानुषी छिल्लर

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकीं मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 की मुख्य अतिथि होंगी। वहीं जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर शो में लाइव प्रेजेंटेशन देंगे। इस इवेंट को सोनी लिव या फिर www.watchmissworld.com पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

विज्ञापन

क्या मिस वर्ल्ड बनेंगी नंदिनी गुप्ता?

भारत अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुका है। आखिरी बार मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर भारत को गौरवान्वित करवाया था। अगर इस साल नंदिनी गुप्ता यह खिताब जीतती हैं तो यह भारत के लिए गर्व की बात होगी। उन्हें क्रिस्टिना पायजकोवा ताज पहनाएंगी। बता दें कि क्रिस्टिना पायजकोवा पिछले साल 2024 की मिस वर्ल्ड विनर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ