मुंबई: बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस उनकी वर्क लाइफ से ज्यादा उनकी लव लाइफ को लेकर इंट्रेस्टेड रहते हैं। पैपराजी भी उनसे हर मुलाकात में केवल एक ही सवाल पूछते हैं कि वो अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) जिनसे वो बिग बॉस के घर में मिली थीं उनसे शादी कब कर रही हैं।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16 में होने जा रही है तंजानिया के वायरल स्टार किली पॉल की एंट्री, जानें पूरी डीटेल
दोनों अपने रिश्ते को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं, लेकिन उनका प्यार दुनिया की नजरों से छिपाए नहीं छिपता। बिग बॉस के घर में दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी और बाहर आने के बाद ये रिश्ता और भी मजबूत होता चला गया। ऐसे में फैंस से लेकर पैप्स तक सबके मन में एक ही सवाल लगातार उठता है कि ये शादी कब कर रहे हैं। अब आखिरकार एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब दे ही दिया।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash replies on marriage plan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें वायरल (Tejasswi Viral Video) सॉन्ग “मुझे नहीं पता है, मुझसे मत पूछो ना” पर लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर टेक्स्ट जोड़ते हुए उन्होंने लिखा, पैप्स का सवाल- ‘शादी कब कर रही हैं?’ इसी के साथ उन्होंने कमेंट सेक्शन में करण कुंद्रा को भी टैग किया और लिखा, “सनी को पूछो…उसे पता है।”
इस जोड़ी ने कई बार अपनी शादी के प्लान्स के बारे में बात की है। एक्ट्रेस इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। फिल्हाल बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद से ही वो ‘नागिन 6’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा उनके पास बॉलीवुड की भी कुछ स्क्रिप्ट्स हैं, जिसे वो पढ़ रही हैं। दूसरी ओर, कुंद्रा कुछ शोज को होस्ट कर रहे हैं। दोनों का पूरा ध्यान फिलहाल अपने-अपने करियर पर है, इसलिए उन्होंने अभी शादी के लिए कोई तारीख तय नहीं की है।
अभी पढ़ें – दशमी के मौके पर ‘सिंदूर खेला’ का आनंद लेती नजर आईं रानी मुखर्जी, वीडियो हो रहा वायरल
वर्कफ्रंट की बात करें तो, तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में खुलासा किया कि वह बॉलीवुड की कुछ स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। ऐसी भी खबरें थीं कि वो ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आ सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और अनन्या पांडे ने ये भूमिका निभाई।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines