Tejasswi Prakash In Celebrity MasterChef: सोनी लिव के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ पर वैलेंटाइन डे का रंग चढ़ने वाला है। शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सेलिब्रिटीज को वैलेंटाइन एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। दीपिका कक्कड़ को सरप्राइज देने के लिए पति शोएब इब्राहिम शो में पहुंचे। हालांकि जिस सेलिब्रिटी पर लोगों की नजरें थम गईं वह तेजस्वी प्रकाश हैं। बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को भूलकर तेजस्वी शेफ विकास खन्ना के साथ रोमांटिक हो रही हैं। उनकी क्यूट केमिस्ट्री देखने के बाद फैंस भी वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर चढ़ा प्यार का रंग
सोनी लिव ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि वैलेंटाइन के खास मौके पर शोएब इब्राहिम अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ को सरप्राइज देने के लिए ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में पहुंचे। दूसरी ओर तेजस्वी प्रकाश भी इस स्पेशल डे को शेफ विकास खन्ना के साथ एन्जॉय करती हुई दिखीं। इस दौरान शेफ विकास भी तेजस्वी के बालों में लाल गुलाब लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
तेजस्वी और शेफ विकास का रोमांटिक एंगल
प्रोमो में आगे दिखाया गया कि जिस वक्त शेफ विकास खन्ना ने तेजस्वी के बालों में गुलाब लगाया तो एक्ट्रेस शर्म से ब्लश करने लगीं। इसके बाद तेजस्वी कहती हैं, ‘एक गुलाब की कीमत आप क्या जानो शेफ विक्कू। हैप्पी वैलेंटाइन डे..!’ ये सुनते ही बाकी सेलिब्रिटीज हूटिंग करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के 5 स्ट्रॉन्ग सेलेब्स को किसकी लगी ‘नजर’? हर डिश से जज नाखुश
जब फराह खान लेकर आई थीं रिश्ता
बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में शेफ विकास खन्ना और तेजस्वी प्रकाश का क्यूट एंगल पहले भी देखने को मिला है। पिछले एपिसोड में जज फराह खान ने शेफ विकास और तेजस्वी का रिश्ता पक्का करने की बात कही थी। फराह ने तेजस्वी से कहा था कि वह उनके लिए शेफ विकास खन्ना का रिश्ता लेकर आई हैं। हालांकि इस बात पर तेजस्वी और विकास ने कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया था।
यूजर्स भी वीडियो पर कर रहे कमेंट
उधर, वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘तेजू और शेफ विक्कू।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शेफ विक्कू..ये बहुत ही मजेदार और अप्रत्याशित है। शेफ बहुत प्यारे लग रहे हैं और तेजू बहुत प्यारी हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अब करण की क्या प्रतिक्रिया होगी?’ गौरतलब है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines