हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मेरे मना करने पर…', Tejasswi Prakash ने फिर Surbhi Chandna पर कसा तंज, स्टारडम को लेकर कह दी ऐसी तीखी बात

Tejasswi Prakash vs Surbhi Chandna: टीवी एक्ट्रेस Tejasswi Prakash और Surbhi Chandna के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. कुछ दिनों पहले प्रमोशन के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने सुरभि से साथ स्टेज शेयर करने से मना कर दिया था, जिससे शर्मिंदा होकर सुरभि रोते हुए इवेंट से चली गईं थी. इसके बाद तेजस्वी फिर एक बार सुरभि को लेकर तंज कसा है.

विज्ञापन
Tejasswi Prakash mocks Surbhi Chandna

Tejasswi Prakash Viral Video about Surbhi: टेलीवीजन जगत में अक्सर कलाकारों के बीच तनातनी बनी रहती है. इस समय सबसे ज्यादा चर्चा सुरभि और तेजस्वी के विवाद को लेकर हो रही है. दोनों Amazon MX Player की वेब सीरीज ‘साइको सैयां’ में साथ काम कर रही हैं. प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सुरभि काफी भावुक हो गईं और रोते हुए इवेंट छोड़कर चली गईं थी. रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी ने सुरभि के साथ ज्वाइंट इंटरव्यू देने के लिए मना कर दिया था. वे अलग-अलग इंटरव्यू देना चाहती थीं. जिससे सुरभि को काफी ठेस पहुंची.

यह भी पढ़ें: ‘मजबूरी में सब करना…’, Urfi Javed बचपन में कुछ इस तरह मनाती थी रमजान, दुआ पढ़ने पर कह दी ये बड़ी बात

तेजस्वी ने फिर कंसा तंज

तेजस्वी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी और से बातें करते हुए हंसते हंसते सुरभि का नाम लिए बगैर उनके बारे में तंज कस रही हैं. तेजस्वी वीडियो में सुरभि के रोने का मजाक बना रही हैं. वे कहती हैं कि ‘अगर मेरे कुछ कह देने से किसी को रोना आता है, तो मैं क्या करूं?’

विज्ञापन

तेजस्वी ने आगे कहा कि “अगर लोग मेरे इंटरव्यूज लेना चाहते हैं तो मैं क्या करूं?” उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं तुम्हारे साथ इंटरव्यू दूंगी क्योंकि तुम इतने बड़े स्टार हो कि मेरे मना करने पर तुम इवेंट छोड़कर नहीं निकलोगे.’ तेजस्वी का यह तंज सीधा सुरभि के स्टारडम पर था, जिस पर वे टॉन्ट मार रही थी.

तेजस्वी और सुरभि के बीछ घमासान

तेजस्वी और सुरभि की ऐसी झड़प से पूरा टीवी इंडस्ट्री हिल गया है. लेकिन इन दोनों के बीच यह दूरियां किस वजह से आई, यह कोई नहीं जानता. इवेंट में साथ इंटरव्यू ना देने पर दोनों एक्ट्रेस ने इस लड़ाई का कोई रीजन अभी तक नहीं बताया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘अंडरग्राउंड हो जाएंगे…’, शादी-रिसेप्शन के बाद क्यों गायब होना चाहते हैं विजय-रश्मिका? एक्टर ने

फैंस की प्रतिक्रिया

फैंस अब दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ तेजस्वी के स्टाइल को सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हर एक्टर को अपनी शर्तों पर काम करने का हक है. वहीं, सुरभि के फैंस नाराज हैं. वे कहते हैं कि टीम में सम्मान और साथ रहना जरूरी है. ये विवाद दोनों एक्ट्रेस की स्टार पावर को दिखाता है. दोनों ‘नागिन’ सीरीज से फेमस हुई हैं और आज भी अपनी अलग पहचान रखती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 7.3 IMDb रेटिंग वाली आइकॉनिक फिल्म, जिसमें प्यार में बदली दोस्ती; कहानी ने हर जनरेशन का

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola