Tejasswi Prakash Video: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से तो फैंस का दिल जीतती ही हैं, साथ ही वो अपने स्पॉटेड वीडियोज की वजह से भी लाइमलाइट में आ जाती हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी का लेटेस्ट वायरल वीडियो (Tejasswi Prakash Viral Video) भी लोगों का खूब अटैंशन ग्रैब कर रहा है।
तेजस्वी प्रकाश के स्पॉटेड वीडियो (Tejasswi Prakash Spotted Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस येलो कलर के टैंक टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तेजस्वी कार से उतरते ही पैपराजी को ‘गुड मॉर्निंग’ बोलती हैं और हंसती हुई उनसे चिट-चैट करने लग जाती हैं। साथ ही वो पैपराजी को ‘रक्षाबंधन’ की भी शुभकामनाएं देती हैं।
तेजस्वी का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे लाइक करते हुए ताबड़तोड़ रिएक्शन देते देखे जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है।’ दूसरे ने लिखा,’ये स्माइल देखकर दिन बन जाता है।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’भोली सी सूरत…ब्यूटीफुल आंखें।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी तेजा की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, तेजस्वी प्रकाश इन दिनों एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘नागिन’ की फ्रेंचाइजी ‘नागिन 6’ में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो ‘बिग बॉस 15’ की विनर भी रह चुकी हैं। तेजा ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। वहीं, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाएं तो वो इन दिनों एक्टर करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग को देख फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़िए –Jasmin Bhasin ने प्यार पर दे दिया ऐसा ज्ञान, दंग रह गए फैंस
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines