Throwback: बॉलीवुड स्टार हों या फिर हॉलीवुड… हर सितारे की अपनी एक लाइफ और संघर्ष होता है, जिससे वो खुद ही बाहर निकलता है। कई बार लोगों की प्रोफेशनल लाइफ में कई परेशानियां होती हैं, तो कुछ लोगों की पर्सनल लाइफ में। हालांकि दिमागी रूप से मजूबत इंसान इससे कैसे ना कैसे बाहर निकल ही जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी मशहूर सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लोगों के तानों से इतनी परेशानी हो गई कि उन्होंने खाना ही छोड़ दिया था। आइए जानते हैं कि आखिर किस सिंगर ने ये सब झेला?
खाने की बीमारी से परेशान थीं टेलर
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई नहीं बल्कि मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट हैं। अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाली टेलर को ही इस परेशानी का सामना करना पड़ा था। एक बार एक इंटरव्यू में टेलर ने इस किस्से के बारे में बात की थी। पॉप स्टार ने खुलासा किया था कि कैसे वो अपने खाने की बीमारी से परेशान हो गई थीं।
‘मिस अमेरिकाना’ में हुआ जिक्र
गौरतलब है कि बीते कई सालों में कई टॉक शो में टेलर के लिए कई तरह की बातें सुनने में आई हैं। हालांकि साल 2020 में उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘मिस अमेरिकाना’ उनके बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों को दिखाया गया है, जिसमें से एक ये भी है कि सिंगर बहुत पतली हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के एक पार्ट में सिंगर ने इस बारे में बात की और बताया कि उन्हें हर रोज अपनी फोटो देखना अच्छा नहीं लगता है।
पॉप स्टार ने खाना किया बंद
टेलर ने कहा कि एक टाइम ऐसा आया कि जब उन्हें लगा कि उनका पेट बहुत बड़ा है या किसी प्रेग्नेंट महिला के पेट की तरह दिख रहा है। सिंगर में मन में जैसे ही ये विचार आया, तो उन्होंने खाना ही बंद कर दिया। एक इंटरव्यू में पॉप स्टार ने इस बारे में बताया कि वह किस दौर से गुजरी हैं और डॉक्यूमेंट्री में इसके बारे में बात करना उनके लिए कितना मुश्किल था। उन्हें पता था कि उनके लिए ऐसा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।
लाना विल्सन ने दिया साथ
हालांकि सिंगर ने इस डॉक्यूमेंट्री की डायरेक्टर लाना विल्सन की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से लाना विल्सन (फिल्म की निर्देशक) इसे दिखाया वो अपनी आपमें ही काबिले-तारीफ है। बता दें कि टेलर पॉप सिंगिग की दुनिया का एक बड़ा और चहेता नाम है। विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें- Stree 2 का बजा डंका, 350 करोड़ से चंद कदम दूर, Veda-Khel Khel Mein का कैसा हाल?
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 min ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
42 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
22 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines