---विज्ञापन---

Taylor Swift बनीं अरबपति, 35 देशों की GDP से कहीं ज्यादा Pop Star की नेटवर्थ

Taylor Swift: दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाली टेलर के पास अब कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा संपत्ति है। हाल ही में आई समाचार आउटलेट की रिपोर्ट की मानें तो टेलर स्विफ्ट फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

---विज्ञापन---

Taylor Swift: मशहूर अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट (Singer Taylor Swift) अब अरबपति बन चुकी हैं। जी हां, दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाली टेलर के पास अब कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा संपत्ति है।

Forbes billionaires 2024

हाल ही में आई समाचार आउटलेट की रिपोर्ट की मानें तो टेलर स्विफ्ट 1.1 बिलियन डॉलर नेट वर्थ के साथ फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

---विज्ञापन---

टेलर सिवफ्ट

अब अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी टेलर की बात करें तो पॉप स्टार अभी महज 34 साल की हैं और उन्होंने सिर्फ अपने गानों और परफॉर्मेंस के दम पर इस तमगे को हासिल किया है। ऐसा करने वाली टेलर पहली म्यूजिशियन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो टेलर स्विफ्ट के पास 35 देशों की जीडीपी से कहीं ज्यादा संपत्ति है। मेगास्टार तो टेलर पहले से ही अब उन्होंने ये नया तमगा हासिल किया है, जिससे सिंगर के फैंस भी बेहद खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

---विज्ञापन---

ग्रैमी अवॉर्ड्स में भी रहा टेलर का जलवा

बता दें कि कुछ ही टाइम पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का भी आयोजन किया गया था, जिसमें टेलर का अपना अलग ही जलवा रहा था। इतना ही नहीं बल्कि चार बार बेस्ट एल्बम अवॉर्ड जीतकर वो ऐसा करने वाली पहली परफॉर्मर भी बन चुकी हैं। सिंगर की फैन फॉलोइंग भी खूब है। दुनियाभर में लोगों को टेलर के गाने खूब पसंद आते हैं।

---विज्ञापन---

बड़ा नाम बन चुकी हैं टेलर

आज के समय में टेलर एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। फिर चाहे देश हो या विदेश हर जगह सिंगर के चाहने वाले आपको मिल ही जाएंगे। दुनियाभर में कम उम्र में इतना नाम कमाने वाली टेलर ने अपने दम पर ही इस मुकाम को हासिल किया है। इतना ही नहीं बल्कि अब तो हर समय टेलर का नाम लाइमलाइट में बना रहता है।

यह भी पढ़ें- क्या Mirzapur के बबलू पंड‍ित को इन सीर‍ियल्‍स में पहचाना? अगर नहीं तो देखें Vikrant Massey का TV अवतार

---विज्ञापन---

First published on: Apr 03, 2024 04:50 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola