Taylor Swift Engagement: हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्सी के साथ सगाई कर ली है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत फोटोज भी शेयर की है। इसमें टेलर स्विफ्ट अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं ट्रैविस के साथ टेलर स्विफ्ट की रोमांटिक फोटोज पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। कपल की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई हैं। हालांकि टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद रखा।
यह भी पढ़ें: Taylor Swift समेत कोई सेलेब्स नहीं, जानें बेटे की शादी को लेकर क्या बोले गौतम अडाणी
रोमांटिक फोटोज ने खींचा ध्यान
टेलर और ट्रैविस ने मिलकर अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटोज शेयर कीं। कपल ने जो पांच फोटोज शेयर की इनमें टेलर और ट्रैविस एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज पर कपल ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। टेलर और ट्रैविस ने कैप्शन में लिखा, ‘आपकी अंग्रेजी टीचर और आपके जिम टीचर शादी कर रहे हैं।’
2 साल से कर रहे थे डेट
इंस्टाग्राम पर टेलर और ट्रैविस ने भले ही अपनी पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद रखा लेकिन फैंस उनके फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर बधाई दे रहे हैं। बता दें टेलर और ट्रैविस पिछले 2 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2023 में हुई थी। वहीं पहले टेलर और ट्रैविस अच्छे दोस्त बने और बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
कौन हैं टेलर स्विफ्ट?
टेलर स्विफ्ट की बात करें तो वो अमेरिकन सिंगर के साथ-साथ सॉन्ग राइटर भी हैं। उनके गानों को यूट्यूब पर बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी सिंगर के गाने खूब वायरल होते हैं। टेलर अपने ‘ब्लैंक स्पेस’, ‘लव स्टोरी’, ‘शेक इट ऑफ’ और ‘फियरलेस’ जैसे गानों से ऑडियंस के दिल पर राज करती हैं। वहीं ट्रैविस की बात की जाए तो वो एक फुटबॉलर हैं और वो Kansas City Chiefs की तरफ से खेलते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Taylor Swift अब हॉट नहीं रहीं…’, Donald Trump ने सिंगर के लिए क्यों कही ये बात?
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
33 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines