Taylor Swift Concert Cancel: मशहूर अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट को भला कौन नहीं जानता। उनके गानों की तो पूरी दुनिया दीवानी है। इसके अलावा सिंगर अलग-अलग देशों में लाइव कॉन्सर्ट के जरिए भी अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। इस हफ्ते टेलर के तीन सिंगिंग कॉन्सर्ट होने वाले थे, जिन्हें रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बुधवार को आयोजकों की तरफ से शेयर की गई। बताया जाता है कि वियना के जिस स्टेडियम में सिंगर का कॉन्सर्ट होने वाला था, वहां कथित तौर पर आतंकी हमला होने की पूरी तैयारी थी। इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने की है। उन्होंने बताया है कि ISIS से जुड़े आतंकवादी हमले को साजिश के तहत तैयार किया गया था। ऐसे में उनके पास टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट को रद्द करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। इसके साथ ही अधिकारियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
अर्न्स्ट हैप्पल स्टेडियम में होना था शो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर टेलर स्विफ्ट को अपने एरास टूर के तहत गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को ऑस्ट्रियाई राजधानी के अर्न्स्ट हैप्पल स्टेडियम में शो करना था। हालांकि बुधवार को शो के आयोजक बाराकुडा म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ‘हमारे पास सभी की सुरक्षा के लिए निर्धारित तीन शो रद्द करने के अलावा दूसरा ऑप्शन नहीं है।’ हमें अधिकारियों की ओर से साजिश के तहत आतंकवादी हमले के होने की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat को तंज भरी बधाई देने वाली कंगना रनौत ने लिया यू-टर्न, डिसक्वालिफाई होने के बाद कहा शेरनी
दो संदिग्ध चरमपंथियों को किया गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले बुधवार को अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि दो संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक वियना क्षेत्र में होने वाले आगामी संगीत समारोह जैसे किसी कार्यक्रम पर साजिश के तहत हमला होना भी सामने आया। इसके बाद ही टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट को कैंसिल किया गया। साथ ही 19 साल के मुख्य संदिग्ध को वियना के दक्षिण में टर्निट्ज से और दूसरे को ऑस्ट्रियाई राजधानी से गिरफ्तार किया गया है।
ISIS समूह से जुड़ा हुआ है आतंकी
ऑस्ट्रिया के आंतरिक मंत्रालय में सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक फ्रांज रुफ ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों को पहले से संदिग्ध आतंकी हमले की संभावित जानकारी थी। यह भी कि 19 वर्षीय अपराधी का ध्यान वियना में होने वाले सिंगर टेलर स्विफ्ट के शो पर है। रुफ का कहना है कि संदिग्ध अपराधी ने इस्लामिक स्टेट ISIS समूह के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी। माना जाता है कि अब वो ऑस्ट्रियाई नागरिक इंटरनेट पर कट्टरपंथी बन चुका है। उधर, टेलर स्विफ्ट का शो कैंसिल होने से फैंस निराश जरूर हैं लेकिन उन्हें खुशी है कि किसी तरह की अनहोनी में फंसने से सिंगर बच गईं। जाहिर है कि टेलर स्विफ्ट के एक शो में 70 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेते हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
43 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
22 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines