Taylor Swift, Beyonce and Virat Kohli Lose Millions of Followers: मशूहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने सेलेब्स को तगड़ा झटका दिया है. इंस्टाग्राम पर अचानक से कई पॉपुलर सेलेब्स के फॉलोअर्स में गिरावट देखने को मिली है. इसमें टेलर स्विफ्ट, विराट कोहली, बियॉन्से, काइली जेनर, एरियाना ग्रांडे, जस्टिन बीबर, और प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की क्या वजह है?
इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने हाल ही में बड़ा एक्शन लिया है. इंस्टाग्राम ने प्लेटफॉर्म पर ऑथेंटिसिटी को बेहतर बनाने के लिए ये कदम उठाया है. आज के समय में कई लोग बॉट्स का यूज करते हैं, जिससे वो फॉलोअर्स, लाइक्स और कमेंट्स को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ा लेते हैं.
अचानक गिरे लाखों फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम चाहता है कि प्लेटफॉर्म पर जो भी एंगेजमेंट आए, वो असली यूजर्स से आए और इसलिए इंस्टाग्राम ने इस तरह के फर्जी और फेक अकाउंट्स को हटाने के लिए बड़ा एक्शन लिया है. इंस्टाग्राम की इस कार्रवाई के बाद कई सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर्स और ब्रांड्स के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक गिरावट देखने को मिली है.
काइली जेनर को हुआ सबसे बड़ा नुकसान
कई टॉप सेलेब्स के फॉलोअर्स रातोंरात लाखों में कम हो गए हैं. इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन काइली जेनर पर पड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स साफ हो गए हैं. ना सिर्फ काइली बल्कि सेलेना गोमेज, एरियाना ग्रांडे, बियॉन्से, टेलर स्विफ्ट, जस्टिन बीबर, विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई सेलिब्रिटीज के नाम इस लिस्ट में हैं.
सेलेना गोमेज-जेनिफर लोपेज
सेलेना गोमेज की बात करें तो उनके लगभग 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स इसी सफाई की वजह से कम हो गए हैं. प्रियंका चोपड़ा के करीब 1,145,124 फॉलोअर्स कम हुए हैं. जेनिफर लोपेज की बात करें तो उनके अकाउंट पर करीब 245,702,759 फॉलोअर्स थे, जो अब घटकर 242,271,800 रह गए हैं.
टेलर स्विफ्ट, विराट कोहली और बियॉन्से
वहीं, टेलर स्विफ्ट के 279,993,327 फॉलोअर्स थे और अब 275,827,600 रह गए हैं. उनके करीब 4,165,727 फॉलोअर्स घट गए हैं. विराट कोहली की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम पर 276 मिलियन फॉलोअर्स थे और इसमें 2 मिलियन की गिरावट आई है, जिससे उनकी कुल संख्या 273 मिलियन हो गई है. बियॉन्से की बात करें तो उनके अकाउंट पर 307,211,182 लोग थे, जो अब 302,761,202 रह गए हैं यानी 4,449,980 फॉलोअर्स इस अकाउंट पर फेक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ की ये ऑनस्क्रीन जोड़ी असल जिंदगी में भी थे पति-पत्नी, प्यार और केमिस्ट्री ने बनाया फैंस का फेवरेट
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
26 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
34 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
9 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines