Tanmay Vekarias Mother Passed Away: टीवी के फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘बाघा’ यानी एक्टर तन्मय वेकारिया की मां का निधन हो गया है. इस दुखद खबर को एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ साझा किया है. मां के निधन के बाद ‘बाघा’ का इमोशनल पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. एक्टर ने पोस्ट में अपनी मम्मी की कुछ फोटोज शेयर करते हुए वीडियो शेयर की है. पोस्ट के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा है. अब फैंस तन्मय का हौसला बढ़ाते हुए उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.
इमोशनल पोस्ट वायरल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम तन्मय वेकारिया की मां का निधन 2 दिन पहले हुआ था. अब एक्टर का एक इमोशनल पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी मां की फोटोज का एक वीडियो बनाया है और इस वीडियो पर ‘चिट्ठी ना कोई संदेश’ गाना लगाया है. सोशल मीडिया पर ‘बाघा’ के इस वीडियो को देख हर कोई इमोशनल हो गया. उनकी पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘Tarak Mehta’ को पैर में लगी गंभीर चोट, एयरपोर्ट पर इस हाल में दिखे Shailesh Lodha
कैप्शन में क्या बोले एक्टर
‘बाघा’ ने जो पोस्ट शेयर की है इसमें उन्होंने एक दिल छू जाने वाला कैप्शन लिखा है. तन्मय ने लिखा, ‘दुखद बात ये है कि आप उन्हें केवल तस्वीरों में देख सकते हैं और उसे दिल में महसूस कर सकते हैं, आप उन्हें गले नहीं लगा सकते, या उन्हें फिर कभी अपने सामने नहीं देख पाएंगे. माई की याद आती है, मुझे पता है कि आप वहां सबसे अच्छी जगह पर हैं.’ तन्मय वेकारिया के वायरल पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम कोमल भाभी यानी अंबिका ने हार्ट इमोजी भेजी है. इसके साथ ही एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने भी तन्मय की पोस्ट पर रिएक्ट किया.
यह भी पढ़ें: TMKOC के ‘टप्पू’ राज अनादकट का होगा स्वंयवर? मुनमुन दत्ता के साथ ‘अफेयर’ पर दिया रिएक्शन
बता दें तन्मय वेकारिया ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपनी एक्टिंग से आज भी ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. तन्मय ने अपने किरदार ‘बाघा’ को ऑडियंस के बीच काफी फेमस बना दिया. सीरियल में ‘बाघा’ का किरदार एक ऐसे सिंपल इंसान का है जिसका खड़े होने का तरीका काफी फनी है.
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines