'Tarak Mehta' को पैर में लगी गंभीर चोट, एयरपोर्ट पर इस हाल में दिखे Shailesh Lodha

Shailesh Lodha Foot Injury: टीवी के फेमस एक्टर और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा के पैर में चोट लग गई है। चोट लगे पैर के साथ ही शैलेश को एयरपोर्ट पर देखा गया। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है।

Shailesh Lodha

Shailesh Lodha

Shailesh Lodha Foot Injury: टीवी के फेमस एक्टर और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। जी हां, हाल ही में शैलेश लोढ़ा को एयरपोर्ट पर देखा गया, लेकिन इस दौरान उनके पैर में बेहद बड़ी-सी चोट लगी नजर आई। जी हां, शैलेश के पैर पर बड़ा-सा प्लास्टर देखकर फैंस परेशान हो गए हैं और सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

शैलेश लोढ़ा को ली चोट

भले ही शैलेश लोढ़ा ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को छोड़ दिया है, लेकिन अभी भी लोगों के दिलों में उनकी वही छवि है। आज अब एक्टर को पैप्स ने एयरपोर्ट पर देखा तो उनके पैर में चोट लगी नजर आई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में पैप्स ने शैलेश से पूछा कि पैर में क्या हुआ, तो शैलेश ने कहा कि चोट लग गई दोस्त, तो किसी दूसरे ने कहा कि बहुत बड़ी चोट लगी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैंस ने लिया एक्टर का हाल

पैप्स के कैमरे के सामने पोज देने के बाद शैलेश नमस्ते करके वहां से चले गए। वहीं, अब इस वीडियो पर एक्टर के चाहने वाले भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनका हाल ले रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपके पैर में क्या हुआ? दूसरे यूजर ने लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाए। तीसरे यूजर ने कहा कि पैर में बड़ी चोट है और आपको आराम करना चाहिए। एक और ने लिखा कि अपना ध्यान रखो। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

आज है शैलेश का जन्मदिन

गौरतलब है कि शैलेश लोढ़ा भले ही अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका फैनबेस आज भी वैसा ही है। अक्सर किसी ना किसी वजह से शैलेश सुर्खियों में भी बने रहते हैं। खबरों के बाजार में शैलेश को लेकर कुछ ना कुछ तो मिल ही जाता है। आज यानी 8 नवंबर को शैलेश का जन्मदिन है और बर्थडे के खास मौके पर शैलेश के पैर में चोट लगना फैंस को भी मायूस कर गया। इसलिए सभी शैलेश के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ