हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सब्र का फल मीठा होगा…', Toxic के डीले होने पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी; जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

Tara Sutaria On Toxic Delay: यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं हाल ही में तारा सुतारिया ने फिल्म की रिलीज डेट डीले होने पर बातचीत की है. सोशल मीडिया पर अब एक बार फिर यश की फिल्म को लेकर हलचल मच गई है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

Tara Sutaria On Toxic Delay: साउथ के सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में यश के साथ तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी जैसे सितारे भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. मेकर्स इस फिल्म की रिलीज डेट को 2 बार आगे बढ़ा चुके हैं, जिससे फैंस फिल्म की थिएटर रिलीज पर निगाहें टिकाए बैठे हैं. वहीं अब तारा सुतारिया ने फिल्म के डीले होने पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको भी बताते हैं तारा सुतारिया ने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा?

तारा सुतारिया ने ‘टॉक्सिक’ पर की बात

तारा सुतारिया ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है. सोशल मीडिया पर कान्स से एक्ट्रेस के लुक्स चर्चाओं में बने हुए हैं. इसी बीच जब एक्ट्रेस से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में हुई देरी के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बातें की. बातचीत के दौरान तारा ने कहा कि मैं बहुत सहनशील इंसान हूं. मैं ये नहीं सोचती कि अगर फिल्म रिलीज नहीं हुई तो क्या होगा? एक फिल्म को बनाने के पीछे कईं लोगों का हाथ होता है.

यह भी पढ़ें: ‘तलाक होने तक एक्टिंग नहीं करूंगा…’, रवि मोहन ने रोते ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप; वीडियो वायरल

विज्ञापन

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरा काम सिर्फ एक्टिंग करने का है, मैं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का काम नहीं समझ सकती. ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में देरी होने के पीछे कई सारे कारण हैं और मैं भी इन कारणों को अच्छे से समझती हूं. ऑडियंस की बेसब्री को भी हम अच्छे से समझते हैं, लेकिन यकीन मानिए सब्र का फल मीठा होगा. मैं भी इस फिल्म की रिलीज का उतना ही इंतजार कर रही हूं, जितना ऑडियंस कर रही है.

यह भी पढ़ें: Box Office Comparison: बॉलीवुड पर फिर भारी पड़ा साउथ, 2 लोगों ने मिलकर 4 सितारों को चटाई धूल

विज्ञापन

फिर टली फिल्म?

बता दें यश की ‘टॉक्सिक’ पहले ‘धुरंधर 2’ के साथ 19 मई को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी. लेकिन बाद में इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई और इसे 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया गया. वहीं अब एक बार फिर खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को पीछे हटा दिया गया है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने नई रिलीज डेट की कोई घोषणा भी नहीं की है. अब यश के फैंस इस फिल्म की रिलीज के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola