Tara Sutaria Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने काफी समय तक करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन को डेट किया है। दोनों का रिलेशनशिप भी ऑफिशियल था, लेकिन काफी समय पहले इनका ब्रेकअप हो गया। इतना ही नहीं तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन तो अब अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज भी कर चुके हैं। दूसरी तरफ काफी समय से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि तारा सुतारिया भी अब एक पॉपुलर एक्टर को डेट कर रही हैं।
अरुणोदय सिंह को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया?
एक्ट्रेस का नाम पूर्व शिक्षा मंत्री के पोते से जुड़ रहा है। जिसके साथ तारा सुतारिया के इश्क के चर्चे चल रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये दोनों करीब डेढ़ साल से डेटिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि तारा के पेरेंट्स भी उनके इस रिश्ते के बारे जानते हैं और उन्हें अपनी बेटी की पसंद से कोई ऐतराज नहीं है। वहीं, अब अपने और अरुणोदय सिंह के बारे में इतनी डिटेल्स बाहर आने के बाद आखिरकार तारा सुतारिया ने रिलेशनशिप रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दी है और सभी को सच बता दिया है।
तारा सुतारिया ने डेटिंग रूमर्स पर दिया रिएक्शन
एक्ट्रेस ने ‘जिस्म 2’ (Jism 2) एक्टर संग रिलेशनशिप रूमर्स पर पहली बार रिएक्ट किया है। उन्होंने अब जो कहा है उसके बाद उनके फैंस को झटका लगेगा। दरअसल, इतनी सारी बातें सामने आने के बाद अब एक्ट्रेस ने खुद को ‘सिंगल’ बताया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि अरुणोदय उनके बेहद अच्छे दोस्त और वो सिंगल हैं। अब उनका ये बयान सुनकर फैंस भी हैरान हो सकते हैं। दरअसल, कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि तारा और अरुणोदय में काफी समानताएं हैं, दोनों की सोच एक सी है और उनकी पसंद-नापसंद भी मिलती है और इसी कारण ये दोनों साथ आए थे।
यह भी पढ़ें: ‘डायलॉग बदलवाए, गाना कटवाया…’, Akshay Kumar पर ऑन स्क्रीन पिता ने लगाए संगीन आरोप
13 साल बड़े एक्टर से जुड़ा तारा सुतारिया का नाम
हालांकि, दोनों की उम्र में 13 साल का फासला है। इतना ही नहीं अरुणोदय तलाकशुदा भी हैं। बावजूद इसके उनके और तारा के साथ होने के चर्चे थे, जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपने बयान से फुल स्टॉप लगा दिया है। तारा ने रिलेशनशिप रूमर्स को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। अब उनके इस बयान से एक्ट्रेस के मेल फैंस को तो बेहद खुशी होगी। तारा सुतारिया एक्टर अरुणोदय सिंह को डेट नहीं कर रही हैं ये उन्होंने कन्फर्म जो कर दिया है।
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
11 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
32 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
1 hr agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
15 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines