नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है. राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में शोक जताया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ तनुश्री दत्ता का शॉकिंग रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है. बयान देते हुए एक्ट्रेस नाना पाटेकर के निधन पर खुश नजर आईं और बेबाकी से उन पर खुद के द्वारा लगाए आरोपों पर कायम रहीं. इतना ही नहीं, तनुश्री दत्ता ने शॉकिंग रिएक्शन देते हुए कहा कि नाना पाटेकर ने उनके साथ अति कर दी थी, जिसकी वजह से ईश्वर ने ही उनके प्राण को हर लिया है. इसके अलावा, तनुश्री ने एक्टर को अहंकारी भी बता दिया और सभी लोगों को हैरान कर दिया. बता दें एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पहले कई तरह के विवाद रहे हैं. इसलिए उनके रिएक्शन का दूसरा वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर को लेकर रिएक्शन
तनुश्री दत्ता 8 अक्टूबर के दिन लखनऊ के एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां पर उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया था, लेकिन जब मीडिया ने उनसे पहले लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस आज भी अपने आरोपों पर कायम नजर आईं. उन्हें आगे कहा कि मैं आज भी अपने आरोपों पर कायम हूं वो 10 जन्म भी ले लें… आरोप की बात नहीं है. जो सच है वो सच है. मेरी प्राइम विटनेस ने उसी दिन एफिडेविट वापस ले ली, क्योंकि कोर्ट में पहले ही एफिडेटिव कोर्ट में सब्मिट हो जाता है.
‘इविल डैड’ कहने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का जब पहला रिएक्शन सामने आया था तो उसमें उन्होंने ‘इविल डैड’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए थे. ऐसे में इस पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए तो वो इविल डैड ही है, जिस परेशानियों से मैं गुजरी हूं ना तो मेरे लिए तो वो इविल डैड ही है. मेरे परस्पेक्टिव से देखें जो विक्टिम रहा है, जिसको परेशान किया गया. मुझ पर कितना प्रेशर डाला गया है. मेरे केस को वापस लेने के लिए कहा गया, फिर मैंने वापस नहीं लिया. मुझे लालच दिया गया. मेरी गाड़ी के ब्रेक काटे गए. मैं जिस परेशानियों से गुजरी हूं ना वो मेरे लिए इविल डैड ही है. बाकी सबका अपना अलग- अलग नजरिया हो सकता है.
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद क्या था?
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद काफी पुराना है. बता दें, नाना पाटेकर के ऊपर तनुश्री दत्ता ने गलत व्यवहार किए जाने को लेकर आरोप लगाए थे. कई साल बाद उन्होंने दोबारा इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन को काफी जोर मिला था. इसके बाद, तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत की और अक्टूबर 2018 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. हालांकि, नाना पाटेकर ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.
इसे भी पढ़े- नाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का रिएक्शन हुआ वायरल, जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
33 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines