दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. 75 साल के नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर यानी आज सुबह अपने गोवा वाले घर में अंतिम सांस ली, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर आ गई है. एक्टर के निधन के बाद अब स्टार्स के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं. अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर के साथ फोटो शेयर कर लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है. वहीं, कियारा आडवाणी ने भी नाना पाटेकर की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. इसी बीच नाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है. बता दें एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पहले कई तरह के विवाद रहे हैं. इसलिए उनका रिएक्शन वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी आखिरी विदाई
क्या बोलीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता?
एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं, जिसकी पुष्टि होने के बाद हर कोई हैरान है. इसी बीच तनुश्री दत्ता का पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस काफी कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं कि मैंने खबर सुनी है और आज मेरा वर्क डे है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मैं उसी पर फोकस करना चाहती हूं. इन सबके होने के लिए आज का दिन कितना अजीब है. क्योंकि लखनऊ में मेरा एक बहुत बड़ा इवेंट है. ये मेरे लिए काफी जरूरी था और मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था. इस खबर के बाद अब शाम तक मीडिया की दिलचस्पी सिर्फ ‘ईविल डेड’ में ही होगी, जिसका जवाब देने के लिए मैं तैयार हूं.
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद क्या था?
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद काफी पुराना है. बता दें, नाना पाटेकर के ऊपर तनुश्री दत्ता ने गलत व्यवहार किए जाने को लेकर आरोप लगाए थे. कई साल बाद उन्होंने दोबारा इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन को काफी जोर मिला था. इसके बाद, तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत की और अक्टूबर 2018 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. हालांकि, नाना पाटेकर ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.
पुणे में होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर आज सुबह 4 बजे अपने गोवा वाले घर में बेहोश पाए गए. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक निगरानी में रखा और उन्हें CPR देने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. वहीं,पुणे में एक्टर का फार्म हाउस है, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- 2.30 AM से 5.30 AM तक नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines