---विज्ञापन---

इस एक्ट्रेस की मौत से सदमे में Priyanka Chopra, वीडियो शेयर कर जताया दुख

Priyanka Chopra on Popular Actress Death: मशहूर अभिनेत्री के निधन से प्रियंका चोपड़ा को भी गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अब एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपना दुख जताया है।

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra on Dame Maggie Smith Death: फिल्म ‘हैरी पॉटर’ और ‘डाउंटन एबे’ से पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस का शुक्रवार को निधन हो गया। लाखों फैंस का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री डेम मैगी स्मिथ के निधन से हर किसी को गहरा सदमा लगा। हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस के निधन ने ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस को गहरा दुख दिया बल्कि भारतीय फैंस और सेलेब्स को भी गहरा सदमा लगा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा को भी डेम मैगी स्मिथ के निधन से झटका लगा। प्रियंका ने अब अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के वीडियो को शेयर कर उन्हें याद किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harry Potter (@harrypotter)

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट 

डेम मैगी स्मिथ के निधन के बाद उनके परिवार और फैंस को बड़ा झटका लगा है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी ‘हैरी पॉटर’ एक्ट्रेस को याद किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में डेम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  द एंड ऑफ एन एरा! भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।

---विज्ञापन---

अभिनेत्री ने जीते 2 ऑस्कर पुरस्कार 

ब्रिटिश मंच और सिनेमा की एक महान हस्ती रह चुकीं एक्ट्रेस ने अपने करियर में साल 1970 में ‘द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी’ के लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 1979 में ‘कैलिफोर्निया सुइट’ के लिए एक और ऑस्कर अपने नाम किया था। एक्ट्रेस के निधन के बाद परिवार ने भी अपना दुख जताते हुए एक बयान जारी किया।

परिवार ने जारी किया ऑफिशियल बयान

डेम के बेटों टोबी स्टीफेंस और क्रिस लार्किन ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए गहरा दुख जताया था। उन्होंने कहा, ‘हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि डेम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 27 सितंबर को अस्पताल में आखिरी सांस ली। वो एक बहुत ही निजी इंसान थीं और उनके अंतिम क्षणों में उनके करीबी दोस्त और परिवार मौजूद था। उन्होंने दो बेटों और पांच प्यारे पोते-पोतियों को छोड़ दिया है, जो अपनी मां और दादी के जाने से गहरे दुख में हैं।’ परिवार ने आगे कहा, ‘हम सभी के समर्थन और शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद करते हैं। कृपया इस कठिन समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Harry Potter एक्ट्रेस का हुआ निधन, दो बार जीता था Oscar Award

First published on: Sep 28, 2024 07:08 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola