Tanmay Bhat Reacts To Ranveer Allahbadia Case: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक विवादित एपिसोड के बाद कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। ये एपिसोड यूट्यूब से हटा लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। इस बीच, तन्मय भट और रोहन जोशी ने एक वीडियो के जरिए उन आलोचनाओं का जवाब दिया है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने रणवीर और समय का समर्थन नहीं किया।
तन्मय ने रणवीर पर दिया रिएक्शन
रणवीर और समय के खिलाफ जब से ये विवाद शुरू हुआ, तब से दोनों सोशल मीडिया पर काफी चुप्प से हो गए हैं। दोनों ने जांच प्रक्रिया में सहयोग देने का वादा किया और मामले पर ज्यादा बात नहीं की। इसी बीच अब स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस आरोप का जवाब दिया कि वो रणवीर और समय के लिए ‘स्टैंड’ नहीं ले रहे हैं।
दरअसल तन्मय भट और रोहन जोशी ने वीडियो में एक फैन का कमेंट पढ़ा, जिसमें लिखा था “ये लोग जो हो रहा है उसके लिए स्टैंड क्यों नहीं ले रहे?” इस पर रोहन जोशी ने बिना कोई झिझक के कह दिया, ‘हम यहां अपना काम कर रहे हैं। आपको और किस स्टैंड की जरूरत है?’
वहीं इसी वीडियो में तन्मय ने ये भी खुलासा किया कि रणवीर ने इस पूरे विवाद के बाद उनके मैसेज तक का जवाब नहीं दिया। इस बयान से ये साफ होता है कि तन्मय उस पूरे एपिसोड के बाद शायद रणवीर और समय से खफा हैं।
रणवीर ने पुलिस को क्या बताया?
अब तक की जानकारी के मुताबिक, रणवीर अल्लाहबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों ने 24 फरवरी को करीब दो घंटे तक पूछताछ की। जांच में रणवीर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में समय रैना के दोस्त होने के कारण गए थे। इसके अलावा, उन्होंने ये भी साफ किया कि उन्होंने इस शो में अपनी मौजूदगी के लिए कोई पैसे नहीं लिए थे।
रणवीर ने बताया कि यूट्यूबर्स के बीच दोस्ती का रिश्ता होता है और वो एक-दूसरे के शो पर जाते रहते हैं। हालांकि, ये बात उन्होंने इस मामले में सही ठहराते हुए स्वीकार की कि उनके बयान को लेकर उन्हें खेद है।
रणवीर ने मांगी थी माफी
कुछ हफ्ते पहले रणवीर के पुलिस को सहयोग न करने को लेकर भी कई रिपोर्ट्स आई थीं, लेकिन उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था, ‘मेरी टीम और मैं पुलिस और सभी संबंधित अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। मैं जांच प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों के लिए उपलब्ध रहूंगा। मेरे माता-पिता के बारे में जो टिप्पणी की, वो असंवेदनशील थी और मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। मैं जो भी कर रहा हूं, वो सही तरीके से कर रहा हूं और पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया पर मेरा पूरा विश्वास है।’
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena को क्यों बुलाया जाता है एर्रोगेंट, Bigg Boss 18 के रनर अप ने बताई ये बात
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines