Vivian Dsena को क्यों बुलाया जाता है एर्रोगेंट, Bigg Boss 18 के रनर अप ने बताई ये बात

Vivian Dsena on Being Called Aerogant: बिग बॉस 18 के रनर अप रहे विवियन डीसेना ने हाल ही में बताया है कि उन्हें लोग एर्रोगेंट क्यों बुलाते हैं। बिग बॉस के घर से जब से विवियन बाहर आए हैं, तभी से ही वो इसी तरह की धारणा का सामना कर रहे हैं।

Vivian Dsena

Vivian Dsena

Vivian Dsena on Being Called Aerogant: बिग बॉस 18 के रनर-अप रहे विवियन डिसेना ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में ये साफ किया कि क्यों लोग उन्हें एर्रोगेंट समझते हैं। लोगों के इस मिस्कन्सेप्शन को लेकर जब विवियन से सवाल किया गया तो उन्होंने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।

विवियन डीसेना को बुलाया गया एर्रोगेंट

अपने शानदार लुक्स और क्यूटनेस के लिए मशहूर विवियन डिसेना को सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी उनके सीरियल ‘मधुबाला – एक इश्क एक जुनून’ में आरके के किरदार से मिली थी। इसके बाद वो बिग बॉस 18 में भी दिखाई दिए थे, जहां पर उनके व्यक्तित्व ने कई दिल जीते। लेकिन इस शो के दौरान और उसके बाद विवियन को एक धारणा का सामना करना पड़ा कि वो असल जिंदगी में काफी एर्रोगेंट हैं।

विवियन डीसेना ने बताई वजह

विवियन ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मैं हमेशा अपने किरदारों के विपरीत रहा हूं, जो मैं स्क्रीन पर निभाता हूं। लोग मेरे किरदारों को देखकर यही समझते हैं कि मैं असल जिंदगी में भी वही हूं, लेकिन ये बिल्कुल गलत है।’ उन्होंने आगे बताया कि उनके द्वारा निभाए गए ज्यादातर किरदारों में गुस्सा भरा होता था जैसे कि आरके का किरदार, जिसने दर्शकों को यही सोचने पर मजबूर कर दिया कि शायद वो असल जिंदगी में भी उतने ही गुस्से वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘जब लोग मुझे पर्दे पर देखते हैं, तो वो सोचते हैं कि यह आदमी असल में भी ऐसा ही होगा। लेकिन मैं अपने किरदारों के विपरीत हूं। मैं अपने आप में खोया हुआ इंसान हूं और मेरा व्यक्तित्व स्क्रीन पर निभाए गए किरदारों से पूरी तरह अलग है। मुझे इस धारणा से नफरत है, क्योंकि मैं हमेशा अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और प्रोफेशनल तरीके से करता हूं।’

विवियन बोले- अपने काम पर ध्यान देता हूं

विवियन ने ये भी बताया कि उन्होंने कभी भी किसी के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ने की कोशिश नहीं की। उनका कहना था, ‘मुझे व्यक्तिगत तौर पर जुड़ने की आदत नहीं है। मैं हमेशा अपने काम पर ध्यान देता हूं क्योंकि जब आप काम करने जाते हैं, तो ये एक जिम्मेदारी है और आपको उस पर फोकस करना चाहिए।’

पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में विवियन ने अपने अभिनय करियर के बारे में भी बात की और बताया कि वो बहुत चुनिंदा भूमिकाओं को ही स्वीकार करते हैं। उनका मानना है कि इस तरह से वो अपनी छवि को बनाए रखने में सफल रहते हैं। अब जब वो मुंबई लौट चुके हैं, तो उन्होंने संकेत दिया कि उनके पास कुछ रोचक प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वह काम कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ