हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

OTT पर कब आएगी सीएम विजय की फिल्म Jana Nayagan? स्ट्रीमिंग डिटेल्स को लेकर आई जानकारी

Jana Nayagan OTT Release: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर क्या जानकारी है?

विज्ञापन
Jana Nayagan. image credit- social media

Jana Nayagan OTT Release: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही इसे लेकर कुछ ना कुछ सुनने को मिल रहा है. साथ ही फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर ये फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी और इसे कहां देखा जा सकता है?

फिल्म ‘जन नायकन’ की ओटीटी रिलीज

फिल्म ‘जन नायकन’ की ओटीटी रिलीज की अगर बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को 21 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा. ओटीटी पर इस फिल्म को आप तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में घर बैठे आराम से देख सकेंगे.

मेकर्स ने नहीं दी जानकारी

हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज की ये डेट अभी कंफर्म नहीं है और मेकर्स ने ओटीटी रिलीज को लेकर ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है. साउथ सिनेमा की फिल्मों की ओटीटी रिलीज के मामले में देखा जाता है कि थिएटर्स रिलीज के महीनेभर बाद ही इन्हें ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाता है, लेकिन जो फिल्में कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं, उनकी हिंदी ओटीटी रिलीज को मेकर्स होल्ड कर लेते हैं और साउथ की अन्य भाषा में उन्हें ओटीटी पर रिलीज कर देते हैं.

विज्ञापन

ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार

फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर भी यही हो रहा है. हालांकि, ये भी देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी देते हैं, लेकिन अगर मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई डेट पर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाता है, तो इस फिल्म को अगले महीने से ओटीटी पर देखा जा सकेगा, जिसके लिए अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा.

कहां होगी रिलीज?

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘जन नायकन’ की हिंदी रिलीज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. साथ ही ये भी सुनने में आया है कि ‘जन नायकन’ का हिंदी वर्जन जी5 के अलावा किसी दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है. इस मामले में मशहूर डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो का नाम सामने आ रहा है, लेकिन अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है, इसलिए कंफर्म नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi में महेश बाबू निभा रहे रुद्र का किरदार, आखिर कौन हैं ये? जानें डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola