Action-Adventure Film: कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आती ही धमाका करने के लिए हैं. इन फिल्मों का मकसद सिर्फ टिकट खिड़की पर कमाई करना होता है. फिर चाहे वो कोई बड़े बजट की फिल्म हो या फिर कोई छोटे बजट की फिल्म. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बनी तो सिर्फ 18 करोड़ रुपये में है, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
तमिल फिल्म ‘ब्लास्ट’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर तमिल फिल्म ‘ब्लास्ट’ है. अर्जुन सरजा, अभिरामी और प्रीति मुकुंदन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. जी हां, ये फिल्म 28 मई 2026 को रिलीज हुई थी और इसने सिर्फ 12 दिन में अपने बजट से ज्यादा कमाई कर डाली है.
फिल्म का बजट और कलेक्शन
फिल्म ‘ब्लास्ट’ की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन में दुनियाभर 58.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है, जबकि इसका बजट सिर्फ 18 करोड़ रुपये है. ये फिल्म अपनी अच्छी कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और दमदार डायरेक्शन की वजह से छोटे बजट में भी कमाल का कलेक्शन कर रही है.
डोमेस्टिक और ओवरसीज कलेक्शन
इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘ब्लास्ट’ का 12 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58.50 करोड़ है. वहीं, इस फिल्म ने डोमेस्टिक कलेक्शन 45.69 करोड़ और ओवरसीज 12.81 करोड़ रुपये का कर लिया है. जी हां, इस फिल्म ने 300 प्रतिशत से ज्यादा की रिकवरी कर ली और दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में राजा रमन (अर्जुन सरजा), उनकी पत्नी (अभिरामी) और उनकी बेटी नीला (प्रीति मुकुंदन) के इर्द-गिर्द इसकी कहानी घूमती है. राजा रमन एक मार्शल आर्ट्स और कराटे मास्टर हैं, जो हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़े होना सिखाते हैं और उनकी बेटी भी इसी विचारधारा के साथ बड़ी होती है.
यह भी पढ़ें- TV की वो गुमनाम हसीना, जिन्होंने खड़ा किया 180 करोड़ का साम्राज्य, कभी बेचा था 19 रुपये का सामान, पहचाना?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines