Vijay Antony Break Silence On Daughter Death: सिनेमा जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई थी। तमिल फिल्म इंडस्ट्री का जाने-माने एक्टर विजय एंटनी (Vijay Antony) के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पॉपुलर एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी की बेटी ने खुदखुशी कर ली। महज़ 16 साल की उम्र में विजय एंटनी की बेटी मीरा ने 19 सितंबर को सुसाइड कर लिया। अब एक्टर और उनका पूरा परिवार इस गम से उभरने की कोशिश कर रहा है। साथ ही केस में जांच की जा रही है। अभी तक मीरा का ये कदम उठाने के पीछे क्या कारण था ये पता नहीं चल पाया है।
बेटी के नाम लिखा इमोशनल नोट
लेकिन अब विजय एंटनी का बेटी की मौत के बाद पहला रिएक्शन सामने आ गया है। एक्टर ने पहली बार इस हादसे पर खुलकर बात की है। विजय एंटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है। उनका ये इमोशनल नोट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सभी लोग इस पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए देखते हैं उन्होंने अपने इस तमिल भाषा में लिखे पोस्ट में क्या कहा है।
दर्द में डूबे एक्टर
विजय एंटनी ने बेटी के निधन पर बात करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे लोगों, मेरी बेटी मीरा एक प्यारी और बहादुर लड़की है। वो अब एक बेहतर और शांत जगह पर है जहां जाति, पंथ, पैसा, ईर्ष्या, दर्द, गरीबी और दुश्मनी नहीं है। वो अभी भी मुझसे बात कर रही है। मैंने उसके साथ खुद को खो दिया है। मैंने अब उसके साथ समय बिताना शुरू कर दिया है। मैं अब उसकी ओर से अच्छे काम करूंगा और वो उनकी शुरुआत करेगी। आपका विजय एंटनी।’ अब उनका ये इमोशनल नोट देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स की भी आंखें भर आई हैं।
ऐसे ली मीरा ने अपनी जान
हर कोई इसे देखकर एक्टर को हिम्मत देने की कोशिश कर रहा है। 16 साल की मीरा ने घर पर फांसी लगाकर जब अपनी जान ली तब उसी के साथ विजय ने भी अपने दिल का एक हिस्सा खो दिया। बताया जा रहा है कि मीरा लंबे समय से डिप्रेशन में थीं और उसका ट्रीटमेंट भी चल रहा था। पढाई में मीरा काफी होनहार थी। वो अपने स्कूल की बेस्ट परफॉर्मर थी साथ ही चेन्नई के सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल में कल्चरल सेक्रेटरी हेड की पोजीशन पर थी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
17 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
21 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines