Tamannaah Bhatia Vijay Varma Video: सोशल मीडिया पर इस वक्त बी-टाउन के न्यू लव बर्ड्स तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के घर हुई दिवाली पार्टी में सितारों का मेला लगा था। इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां इस पार्टी में शिरकत करते नज़र आईं। इसी बीच जिसने सबसे ज्यादा मीडिया का अटेंशन खींचा वो थे विजय वर्मा (Vijay Varma) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) जो पार्टी में रोमांटिक एंट्री लेते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: साउथ इंडस्ट्री पर छाए गम के बादल, मशहूर एक्टर ने दिल का दौरा पड़ने के बाद तोड़ा दम
सज-धजकर पार्टी में पहुंचा कपल
इस कपल ने अब कुछ ऐसा किया जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की खबरों पर ठप्पा लग गया। दरअसल, अब जो वीडियो सामने आया है उसमें इन लव बर्ड्स को शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी (Shilpa Shetty Diwali Party) में रोमांटिक एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। एक-दूसरे का हाथ थामे इन्होंने पार्टी में एंट्री की। दोनों ट्रेडिशनल अंदाज़ में सज-धजकर दिवाली पार्टी एन्जॉय करने आए थे। जहां तमन्ना ने पर्पल कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। तो वहीं, विजय वर्मा भी ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।
विजय ने नहीं छोड़ा तमन्ना का हाथ
लेकिन सबसे खास बात तो ये थी कि दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ही पूरा वक्त घूमते दिखाई दिए। इस दौरान इनकी केमिस्ट्री साफ नजर आई। दोनों साथ में बेहद प्यारे और काफी खुश नजर आ रहे हैं। कपल ने जमकर मीडिया के लिए साथ में पोज किया। इस दौरान ये जोड़ी ब्लश करते हुए भी दिखी। अब जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो यूजर्स भी खुद को इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। अब कुछ लोग इन पर प्यार लुटा रहे हैं तो कुछ इस जोड़ी को ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स का रिएक्शन
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया, ‘तमन्ना का कोई टेस्ट नहीं है!’ एक ने सवाल किया, ‘क्या वो शादीशुदा हैं?’ किसी ने मज़ाक उड़ाते हुए लिखा, ‘ये क्या हो गया लंगूर के हाथ में अंगूर है।’ एक ने हैरानी जताते ही कहा, ‘डियर तमन्ना, यह कैसे संभव है?’ एक फैन ने तारीफ करते हुए कहा, ‘नई जोड़ी, पावर कपल।’ एक कमेंट आया, ‘ये एक साथ खूबसूरत लगते हैं। ड्रीम कपल।’ एक यूजर ने लिखा, ‘किस्मत है बिनोद भैया।’ वहीं, एक यूजर बोला, ‘दिवाली का पटाखा तो यहां है।’
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
6 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
7 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
12 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
13 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
14 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines