Tamannaah Bhatia: साउथ की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी तमिल फिल्म ‘अरनमनई 4’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस को अभिनेत्री की फिल्म खूब पसंद आ रही है और दर्शक उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस को वर्सोवा जेट्टी में देखा गया। पैप्स के कैमरे के सामने जैसे ही एक्ट्रेस आई तो पैपराजी ने जमकर फोटोज खींचे। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस कुछ ऐसा कह गईं, जिससे वो चर्चा में आ गईं।
तमन्ना ने दिया ये जवाब
दरअसल, जब तमन्ना पैप्स के कैमरे के सामने थी, तब कैमरे के पीछे से आवाज आती है कि तमन्ना मैम एक फोटो दो ना। इस पर अभिनेत्री कहती हैं कि बहुत लोग हैं मेरी जान, अगली बार, प्लीज अगली बार। इसके बाद एक्ट्रेस जाने लगती हैं और फिर वो कहती हैं कि अपना ध्यान रखो। अब एक्ट्रेस के इस रिएक्शन पर यूजर्स रिएक्ट ना करें, ऐसा भी नहीं हो सकता।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
जी हां, तमन्ना के इस वीडियो पर नेटिजंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत लोग हैं मेरी जान, ये क्या बोल गई। दूसरे ने लिखा कि एक फोटो देने में क्या ही जा रहा था। तीसरे ने लिखा कि इतना भी क्या बिजी रहना, जो एक फोटो ना दे सकें। एक और यूजर ने लिखा कि लगता है, ज्यादा ही बिजी हो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
टिकट विंडो पर छाई फिल्म ‘अरनमनई 4’
बता दें कि तमन्ना भाटिया की फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ऐसे में फिल्म जल्द ही अपना बजट भी निकाल लेगी। फिल्म में एक्ट्रेस के काम को खूब सराहा जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि फैंस को एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों को भी बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- पुलवामा अटैक हो या COVID-19, लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है साउथ का ‘राउडी’
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
43 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines