हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विजय वर्मा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पर्सनल लाइफ पर बोलीं तमन्ना भाटिया, रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच तमन्ना भाटिया ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia

बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा के रिलेशनशिप की चर्चा काफी समय से हो रही थी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना शादी के लिए तैयार थीं, लेकिन विजय फिलहाल शादी के मूड में नहीं थे। इस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, इस मामले में अभी तक दोनों सितारों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसी बीच तमन्ना भाटिया ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अपनी निजी जिंदगी को लेकर क्या बोलीं तमन्ना?

हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं और इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहतीं। तमन्ना ने बताया कि उन्हें लोगों से बातचीत करना पसंद है, लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी को उतना ही साझा करती हैं, जितना उन्हें सही लगता है।

विज्ञापन

अभिनेत्री ने बताया कि एक बार एयरपोर्ट पर उनसे एक व्यक्ति ने पूछा कि वो इतने लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर थकती नहीं हैं? इस पर तमन्ना ने जवाब दिया, ‘मैंने खुद इस इंडस्ट्री को चुना है, मैंने खुद को लोगों के लिए समर्पित किया है। मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है।’

विजय वर्मा संग कैसे शुरू हुआ था रिश्ता? 

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते की शुरुआत नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज के दौरान हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी खूब चर्चा में रही। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया था। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन

हालांकि, तमन्ना और विजय की दोस्ती अब भी बनी हुई है। कुछ समय पहले दोनों को रवीना टंडन के घर होली सेलिब्रेशन में साथ देखा गया था। इससे ये साफ हो जाता है कि ब्रेकअप के बावजूद उनके बीच दोस्ती बरकरार है।

तमन्ना भाटिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स

तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने फैशन शो में रैंप वॉक किया, जहां वो बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वहीं, विजय वर्मा भी अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है।

विज्ञापन

तमन्ना और विजय के ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस को जरूर चौंका दिया है, लेकिन दोनों सितारे अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ चुके हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में ये दोनों अपने करियर और निजी जिंदगी में क्या नया करते हैं।

यह भी पढ़ें: वीर पहाड़िया के बाद अब कॉमेडियन ने उड़ाया इब्राहिम-खुशी का मजाक, सैफ के अटैकर पर भी कसा तंज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola