Taha Shah Badussha on Heeramandi Success: आज ‘हीरामंडी’ के ‘ताजदार’ यानी ताहा शाहा बदुश्शा ‘नेशनल क्रश’ बन चुके हैं। हर तरफ ताजदार छाए हुए हैं और उनकी खूब तारीफ हो रही है। ताहा शाहा को ‘ताजदार’ का किरदार निभाने के बाद ही खूब प्यार मिल रहा है और हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है, लेकिन ताहा के लिए ये मुकाम हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। जी हां, ताहा ने इसके लिए बेहद मेहनत की है और कई रिजेक्शन भी झेले हैं। हालांकि अब ताहा ने खुद इसे शेयर किया है और बताया है कि ‘ताज’ के किरदार को कितना प्यार मिल रहा है।
24 घंटे के लिए बंद हो गया व्हाट्सएप
हाल ही में BollywoodNow को दिए एक इंटरव्यू में ताहा ने ‘हीरामंडी’ की सक्सेस पर बात की। उन्होंने बताया कि सीरीज के बाद से उन्हें इतना प्यार मिल रहा है कि उनका व्हाट्सएप तक हैंग हो गया। ताहा कहते हैं कि इस दौरान मैं जो सबसे बड़ी चीज देख रहा हूं, वो ये है कि मेरा व्हाट्सएप मैसेज से भर गया है। दिन भर इतने मैसेज आते हैं कि व्हाट्सएप हैंग हो गया। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ मैसेज के रिप्लाई किए, लेकिन कुछ देर बाद मेरा व्हाट्सएप 24 घंटे के लिए बंद हो गया।
पहले तीन दिन का रोल मिला था
ताहा ने आगे कहा कि इतना प्यार मिल रहा है कि मैं बयां भी नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर भी बेहद प्यार मिल रहा है। मैं बहुत खुश हूं, मुझे नहीं पता था कि मुझे इतना प्यार मिलेगा। ताहा ने आगे कहा कि मुझे पहले तीन दिन का रोल मिला था, लेकिन फिर संजय सर ने कहा कि मैं तुझे बलराज का रोल देना चाहता हूं, मैं खुश हो गया और मैंने कहा कि सर मैं करूंगा।
मुझे समझ ही नहीं आया कि मैं क्या करूं
इसके बाद दो-ढाई हफ्ते बाद फोन आता है कि सॉरी, सर ने अपना माइंड चेंज कर दिया। मैंने कहा कि हो गया, मुझे पता है नहीं होगा, तीन दिन का रोल था वो भी गया। मैंने सर से सॉरी बोला, मुझे नहीं पता था कि मैंने क्या किया है। संजय सर ने मुझे बिठाया और दो मिनट के बाद कहा कि मैं तुझे ‘ताजदार’ का रोल देना चाहता हूं। ये सब सुनकर मैं दंग रह गया, मुझे समझ ही नहीं आया कि मैं क्या करूं? फिर मैंने मम्मी को फोन करके बताया और यहां से ‘ताज’ की जर्नी शुरू हुई, लेकिन इसके कुछ दिनों तक कोई फोन नहीं आया, मुझे लगा कि ये भी चला ना जाएं, लेकिन तकदीर, तकदीर होती है और फाइनली मैंने इस किरदार को निभाया, जो आज लोगों को पसंद आ रहा है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
8 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
9 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
11 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
12 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
15 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
15 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines