Pankaj Udhas Birth Anniversary Special: पड़ोसी ने करवाई थी पहली मुलाकात, घरवालों ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे एयरहोस्टेस बनीं 'गजल सम्राट' की पत्नी

Pankaj Udhas Birth Anniversary Special: गजल सम्राट पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। आज पंकज साहब के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बता रहे हैं।

Pankaj Udhas

Pankaj Udhas

विज्ञापन

Pankaj Udhas Birth Anniversary Special: आज गजल सम्राट पंकज उधास का 73वां जन्मदिन है। भले ही आज पंकज साहब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के जहन में बनी रहेंगी। पंकज उधास… एक ऐसा नाम है, जो ना सिर्फ सिनेमा बल्कि कोई भी देशवासी कभी नहीं भूल सकता। इसी साल 26 फरवरी को 72 साल की उम्र में पंकज साहब का पैंक्रियाटिक कैंसर से निधन हो गया था। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी प्यारी-सी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पड़ोसी ने शुरू करवाई थी। आइए जानते हैं…

70 के दशक में शुरू हुई थी लव स्टोरी

पंकज साहब की लव स्टोरी की बात करें तो वो किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। ये तो सभी जानते हैं कि पंकज उधास साहब ने लव मैरिज की थी और अपने प्यार को पाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया था। उनकी लव स्टोरी 70 के दशक में शुरू हुई थी और इसमें उनके पड़ोसी का बड़ा हाथ था। जी हां, पंकज उधास की पहली मुलाकात फरीदा से उनके पड़ोसी ने करवाई थी। उस टाइम पंकज ग्रेजुएशन कर रहे थे और फरीदा एयरहोस्टेस थीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Udhas (@pankajkudhas)

धर्म की दीवार बीच में आई

ये मुलाकात जल्द ही दोस्ती में तब्दील हो गई और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों अक्सर साथ में समय बिताने लगे और दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन दोनों में से किसी के परिवार ने इसके लिए हामी नहीं भरी। दरअसल, पंकज साहब हिंदू थे और फरीदा पारसी परिवार से ताल्लुक रखती थी, ऐसे में दोनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Udhas (@pankajkudhas)

विज्ञापन

प्यार के आगे झुका परिवार

वैसे तो दोनों की फैमिली ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था, लेकिन पंकज और फरीदा दोनों ही फैमिली के बिना शादी नहीं करना चाहते थे। इसलिए दोनों ने फैसला किया कि वो परिवार की रजामंदी से ही शादी करेंगे। इसके बाद दोनों के परिवार को इनके प्यार के सामने झुकना पड़ा और दोनों की शादी हो गई। आज उनकी दो बेटियां है, जिनका नाम रेवा और नायाब।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Udhas (@pankajkudhas)

विज्ञापन

गजल सम्राट पंकज उधास

पंकज उधास ना सिर्फ अपनी लव स्टोरी के हीरो थे बल्कि वो सुरों के भी हीरो ही थे। पंकज साहब की आवाज लोगों के दिलों को हमेशा छू जाती थी। उन्होंने इसके लिए कई खिताब भी अपने नाम किए हैं। दुनियाभर से प्यार बटोरने वाले गजल सम्राट पंकज उधास अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ