Drishyam 3 Tabbu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस को अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार है. इस बार फिल्म में पुराने किरदारों के साथ-साथ नए किरदार भी ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान तब्बू ने एक पुराना किस्सा शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इस दौरान ‘दृश्यम 2’ का जिक्र छेड़ा. सोशल मीडिया पर अब तब्बू का ये किस्सा काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि ‘दृश्यम 2’ जब रिलीज होने जा रही थी तो उनके दोस्तों को इस फिल्म के फ्लॉप होने का डर था. चलिए आपको भी पूरा मामला बताते हैं.
तब्बू ने किस्सा किया शेयर
एक्ट्रेस ने बताया कि जब ‘दृश्यम 2’ रिलीज होने वाली थी तो तब कोरोना का दौर था और सब कुछ खत्म हो गया था. वहीं इस फिल्म से पहले मलयालम वर्जन पहले ही रिलीज हो चुका था, जिसे हर कोई देख चुका था. ऐसे में ‘दृश्यम 2’ का रिलीज होना काफी रिस्की था. तब्बू ने आगे कहा कि इस दौरान मेरे दोस्तों को भी डाउट हुआ. मुझे याद है कि उन्होंने मुझसे कहा था, ‘ये आ रही है, तुम लोगों की फिल्म कौन देखने जाएगा?’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं भी चिंता में आ गई थी कि शायद हमारी फिल्म कोई देखने नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें: जब रितेश देशमुख को पैपराजी ने दिए थे पैसे उधार, फिर ऐसे चुकाया कर्ज; दिलचस्प है एक्टर का ये किस्सा!
क्यों चिंता में आ गई थीं तब्बू?
तब्बू ने आगे कहा कि चिंता का असली कारण ये था कि इस फिल्म का मलयालम वर्जन पहले ही रिलीज हो चुका था. वहीं मलयालम वर्जन लोगों को काफी पसंद भी आया था. इसके बाद हमें लगा था कि हिंदी वर्जन कोई नहीं देखने जाएगा. साथ ही उस दौरान कोरोना से सब कुछ खत्म हो गया था तो हम और ज्यादा चिंता में आ गए थे कि अब ऑडियंस थिएटर्स में आएंगे या नहीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि जब फिल्म रिलीज हुई तो इसकी शानदार सफलता को देखकर हमारी चिंता खुशी में बदल गई थी. लोगों ने हमे बहुत प्यार दिया था.
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 में किसने ली Akshaye Khanna की जगह, रिप्लेस करने वाले एक्टर ने क्या कहा?
कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’?
बता दें अब तब्बू एक बार फिर ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं. बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग बन गया. इस बार फिल्म का नाम ‘दृश्यम द कन्कलूजन’ रखा गया है और इसकी कहानी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से काफी अलग है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन और तब्बू के साथ-साथ प्रकाश राज, सौरभ शुक्ला और जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 hr agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
20 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines