हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

तारक मेहता... सीरियल का एक और मुख्य किरदार गायब, अब्दुल को ढूंढते दिखे 'गोकुलधाम' के लोग

Taark Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का मोस्ट पॉपुलर और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘अब्दुल’ कहीं गायब हो गए हैं। जी हां, अब्दुल के अचानक कहीं चले से सभी परेशान और हैरान हैं।

विज्ञापन
Taark Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taark Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का मोस्ट पॉपुलर और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है। अब खबर है कि शो का एक और एक्टर गायब हो गया है। जी हां, दावा किया जा रहा है कि शो के ‘अब्दुल’ यानी शरद सांकला कहीं गायब हो गए हैं। अब भई शो के हालिया एपिसोड में अब्दुल नजर नहीं आए, तो उनकी गैर-मौजूदगी को लेकर सवाल तो उठेंगे ही। नहीं समझे? आइए बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में आए शो के लेटेस्ट एपिसोड से अब्दुल गायब नजर आए। इतना ही नहीं बल्कि गोकुलधाम सोसाइटी के सारे लोग भी अब्दुल को ढूंढ रहे हैं। साथ ही सभी परेशान भी बहुत हैं। अब्दुल की खोज में टप्पू सेना भी उनके घर जाती है, लेकिन अब्दुल की कोई खबर नहीं मिलती।

इसके बाद एक शख्स ने कहा कि अब्दुल ने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए हैं और अब तक वापस नहीं किए हैं। इतना सुनते ही भिड़े की चिंता और भी बढ़ जाती है और वो पुलिस से मदद लेने के लिए कहता है। हालांकि बहुत खोजबीन के बाद भी अब्दुल का कोई पता नहीं लगता और सभी परेशान हो जाते हैं।

विज्ञापन

क्या सच में गायब हुए अब्दुल या फिर छोड़ दिया शो?

अभी इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि जब तक शो का अगला एपिसोड नहीं आ जाता, तब तक इसका खुलासा नहीं होगा कि क्या सच में अब्दुल कहीं लापता हुए हैं या फिर उन्होंने टीवी को ही अलविदा कह दिया है। बता दें कि ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि कुछ ही दिन पहले शो से गोली यानि कुश शाह ने अलविदा कहा था।

तब भी ऐसा ही कुछ हुआ था

जब कुश ने शो छोड़ा था, तो तब ऐसा ही कुछ हुआ था और अब फिर से वैसी ही चीजें हो रही हैं। कुश के शो छोड़ते ही शो में नए गोली नजर आए। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या शरद सांकला ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को अलविदा कह दिया है या फिर शो में कोई ट्विस्ट आने वाला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut की Emergency पर विवाद क्यों? रिलीज से पहले उठी बैन लगाने की मांग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola