Kangana Ranaut की Emergency पर विवाद क्यों? रिलीज से पहले उठी बैन लगाने की मांग

Kangana Ranaut, Upcoming Film Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म के बैग की मांग और कंगना पर एफआईआर की मांग भी उठी है।

Emergency

Emergency

Kangana Ranaut, Upcoming Film Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, फिल्म की रिलीज में अब बस कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में जाहिर है कि फैंस में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बनी हुई है। हालांकि रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में घिरी नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि अब ‘इमरजेंसी’ पर ही ‘इमरजेंसी’ लग जाएगी। अब भई फिल्म के बैन की मांग उठी है, तो जाहिर है कि फैंस में इसके लिए बेचैनी होगी? आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

क्यों विवादों में ‘इमरजेंसी’?

दरअसल, कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर पंजाब की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने बैन की मांग की है। इसके साथ ही फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर की मांग भी उठी है। फिल्म के बैन की मांग को लेकर एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

एक्स पर शेयर किया पोस्ट

हरजिंदर सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि सिखों के चरित्र को गलत तरीके से दिखाने वाली इस फिल्म को भारत सरकार को तुरंत बैन करना चाहिए। अक्सर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जानबूझकर इस फिल्म को बनाया है, जिसे सिख समुदाय बर्दाश्त नहीं कर सकता। हरजिंदर सिंह ने आगे क्या लिखा वो आप उनके पोस्ट में देख सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द रिलीज होने वाली है फिल्म

बता दें कि कंगना रनौत की ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म का विवादों में आना इसकी कमाई पर असर डाल सकता है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार पर फोकस किया गया है। साथ ही ‘आपातकाल’ के दौरान क्या-क्या हुआ, दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर को कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि इंडिया इज इंदिरा और इंदिरा इज इंडिया, देश के इतिहास की सबसे ताकतवर महिला, उसके इतिहास में लिखा गया सबसे काला अध्याय, इमरजेंसी 6 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ