'सितारे जमीन पर' OTT पर नहीं मिलेगी फ्री में? ट्रोल्स ने कहा- ये तो कॉपी पेस्ट लगती है

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर खबर है कि सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह ओटीटी पर फ्री में देखने को नहीं मिलेगी।

sitare

‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के तीन साल बाद, आमिर खान अब एक बार फिर थिएटर में लौट रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ है, जो उनकी 2007 की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल मानी जा रही है, इसलिए ये फिल्म उनके लिए काफी खास है। जब दो हफ्ते पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। कुछ को ट्रेलर अच्छा लगा, तो कुछ ने इसे 2018 की स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियंस’ की कॉपी बता दिया, जिस पर ये फिल्म आधारित बताई जा रही है। एक बार फिर आज फिल्म को ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन इस बार वजह दूसरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस बार फिल्म को ट्रोल करने की वजह क्या?

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थिएटर में रिलीज होने के बाद ये फिल्म सिर्फ यूट्यूब पर पे-पर-व्यू के जरिए देखने को मिलेगी। इसका मतलब है कि ये नेटफ्लिक्स, प्राइम या हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नहीं आएगी, जहां लोग सब्सक्रिप्शन लेकर फिल्में फ्री में देखते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा करके फिल्म के मेकर्स इसकी कमाई, रिलीज टाइम और दर्शकों से जुड़ी जानकारी को अपने कंट्रोल में रखना चाहते हैं। इसका सीधा मतलब है कि जो लोग आमतौर पर फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार करते हैं, उन्हें अब या तो थिएटर जाकर फिल्म देखनी होगी या फिर यूट्यूब पर पैसे देकर।

विज्ञापन

यूजर्स का रिएक्शन

इस फैसले से कई लोग नाराज हैं और आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने कहा, “आमिर को ओरिजिनल फिल्म बनानी चाहिए थी”,तो किसी ने लिखा, “वो हमेशा कुछ अलग करना चाहते हैं लेकिन पहले स्क्रिप्ट तो अपनी होनी चाहिए।” एक और कमेंट में कहा गया, “ये कोई नई कहानी नहीं है, बस इंग्लिश फिल्म की कॉपी लग रही है। लापता लेडीज के साथ भी ऐसा ही हुआ था। पहले अच्छी और ओरिजिनल स्टोरी लाओ, फिर हम थिएटर आएंगे।” एक यूजर ने लिखा, “आमिर को शायद ये समझ नहीं आता कि अब उनके ज्यादा फैंस नहीं बचे हैं। लोग अब उनसे बोर हो गए हैं। इस फिल्म को हिट होने के लिए वाकई बहुत अच्छी बनानी पड़ेगी।”

जेनेलिया देशमुख भी इस फिल्म में नजर आएंगी और ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ