'तू हमारा भतीजा...', 'Housefull 5' की फीस को लेकर Akshay Kumar ने दिया मजेदार जवाब

हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने मजाक करते हुए अपनी फिल्म की फीस के बारे में बात की, जिससे वहां मौजूद लोग खूब हंसे।

aku

अक्षय कुमार अपने हरफनमौला मिजाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे फिल्म में हों या असल जिंदगी में, वो हमेशा लोगों को हंसाते हैं। हाल ही में अपनी नई फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने फिर से अपने मजेदार अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

फीस को लेकर अक्षय ने क्या कहा?

जब अक्षय से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म के लिए कितनी फीस ली, तो उन्होंने हंसते हुए कहा,”अगर मैंने पैसे लिए होंगे तो मैं तुम्हें क्यों बतऊंगा ? क्या तुम हमारा भतीजा लगते हो?” फिर उन्होंने कहा, “मैंने पैसे लिए, अच्छे-खासे लिए। फिल्म बनी, अच्छे बजट में बनी और बहुत मजा आया। आज तो खुश होने का दिन है, तुम रेड डालने आए हो क्या?” उनकी बात पर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

हाउसफुल 5 के बारे में

ये फिल्म एक कॉमेडी थ्रिलर है, जिसे तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरुजी खान ने प्रोड्यूस किया है। इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत बनाया गया है। ये ‘हाउसफुल’ सीरीज की पांचवी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन फिर से एक साथ नजर आएंगे। ये तीनों पहले हाउसफुल 3 में साथ दिखे थे। फिल्म में और भी कई जाने-माने एक्टर्स हैं- जैसे संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर।

फिल्म की शूटिंग एक क्रूज शिप पर 40 दिन तक हुई थी। ट्रेलर आते ही लोगों ने इसे पसंद किया है और फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ