---विज्ञापन---

Tarak Mehta… के टप्पू के साथ मिस्ट्री गर्ल कौन? सीक्रेट डेटिंग की हो रही चर्चा!

Raj Anadkat With Mystery Girl: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के टप्पू यानी राज अनादकट अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते चर्चा में आ गए हैं। उनकी पोस्ट में एक मिस्ट्री गर्ल दिख रही हैं, जिसके बाद लोग जानने को बेताब हो गए हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है?

---खबर नीचे जारी है---

Raj Anadkat With Mystery Girl: सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट की सोशल मीडिया पर काफी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बीच राज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, टप्पू यानी राज अनादकट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनके साथ मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही हैं। अब ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं? इसके बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन चर्चा होने लगी है कि कहीं एक्टर सीक्रेट डेट तो नहीं कर रहे हैं।

मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील नहीं

बता दें कि राज अनादकट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो देखने में कोई सॉन्ग लग रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए राज अनादकट ने कैप्शन दिया, ‘मिलना तेरा लगा कोई जादूगरी।’ वीडियो में उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आ रही है, जिसका चेहरा छिपाया गया है और अब तक रिवील नहीं किया गया है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स राज की पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है?

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by Raj Anadkat (@raj_anadkat)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Panchayat 3 की सक्सेस से घबराए Mirzapur 3 के मेकर्स? वीडियो जारी कर रिलीज डेट पर दिया अपडेट

---खबर नीचे जारी है---

डेटिंग की हो रही चर्चा

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से चर्चा है कि राज अनादकट की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक्टर गुपचुप मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है? ये कह पाना मुश्किल है। दरअसल, मिस्ट्री गर्ल को चेहरा नजर नहीं आने से लोग इस तरह के कयास ला रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गर्ल को सोनू बताया है।

---खबर नीचे जारी है---

यूजर्स भी पूछ रहे हैं सवाल

उधर, राज अनादकट के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने पूछा, ‘कौन है भाई ये लड़की?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है भाई गुपचुप किसी को डेट कर रहा है?’ इसके अलावा कुछ यूजर्स राज से मिस्ट्री गर्ल की पहचान रिवील करने के लिए कह रहे हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि एक्टर की लाइफ में वाकई किसी ने दस्तक दी है या फिर ये वीडियो बस उनके सॉन्ग का एक हिस्सा है।

---खबर नीचे जारी है---

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

First published on: May 30, 2024 08:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola