Panchayat 3 की सक्सेस से घबराए Mirzapur 3 के मेकर्स? वीडियो जारी कर रिलीज डेट पर दिया अपडेट

Mirzapur 3 New Video: अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘पंचायत 3’ रिलीज हो चुकी है। अब लोगों को ‘मिर्जापुर 3’ का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने मिर्जापुर के तीसरे सीजन से जुड़ा नया वीडियो शेयर कर दिया है।

Mirzapur

Mirzapur 3 Release Date Update.

Mirzapur 3 New Video: जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ जब से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, हर तरफ बस उसकी की चर्चा है। सोशल मीडिया पर इस सीरीज को लेकर कई मीम वायरल हो रहे हैं। लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इस बीच दूसरी पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन पर अपडेट आ गया है। जाहिर है कि अली फजल और पकंज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर 3‘ को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ‘पंचायत 3’ की सक्सेस के बीच लोग गुड्डू पंडित को भूल न जाएं ये मेकर्स भला कैसे होने दे सकते थे? बिना देरी करते हुए मेकर्स ने ‘मिर्जापुर 3’ का नया वीडियो जारी कर दिया है। इसके साथ ही रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट भी दिया है।

विज्ञापन

वीडियो देख फैंस हुए गदगद

अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘मिर्जापुर 3’ से जुड़ा नया वीडियो सामने आया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर सारी की सारी अटेंशन लूट ली हैं। जो फैंस इस सीरीज का पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं, उन्हें वीडियो देखने के बाद सबसे ज्यादा खुशी हो रही है। बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘मिर्जापुर 3’ के मेकर्स ने रिलीज डेट पर अपडेट दिया है।

विज्ञापन

रिलीज डेट पर दिया अपडेट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरा फोकस दद्दा त्यागी पर किया गया है। वो एक कुर्सी पर बैठकर फाइल चेक कर रहे होते हैं। तभी सामने से एक आवाज आती है कि ‘दद्दा मिर्जापुर 3 की रिलीज कब है? आपको सब पता होगा।’ इस पर दद्दा कहते हैं, ‘4-11’. फिर सामने से आवाज आती है कि ‘4-11 को रिलीज हो रही है क्या?’ इस पर दद्दा कहते हैं कि ‘मैं अपनी हाइट बता रहा हूं।’ इसके बाद वो भड़कते हुए कहते हैं कि ‘हम पागल नहीं हैं जो अभी से रिलीज डेट बताकर दुश्मनों को मौका दे दें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हो रही रिलीज ?

वीडियो देखने में काफी इंट्रेस्टिंग लग रहा है। हालांकि मेकर्स ने ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट का खुलासा तो नहीं किया लेकिन इसकी रिलीज पर अपडेट जरूर दिया है। वीडियो जारी होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बस जल्द ही ये वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मिर्जापुर 3’ जुलाई में रीलीज हो सकती है।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ