टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम राज अनादकट सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। राज खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। यूजर्स को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब राज ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनको चोट लगी नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
राज ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, राज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए राज ने इसके कैप्शन में लिखा कि टेक और रियल मूवमेंट्स के बीच, आजकल लाइफ पूरी तरह से एक्शन है… वहीं, अगर इस पोस्ट की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि राज ने कई फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में राज की आंख के जरा-सा नीचे ही चोट लगी नजर आ रही है।
शूटिंग को लेकर भी पोस्ट
राज की आंख के नीचे सूजा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, दूसरा वीडियो शूटिंग के दौरान का लग रहा है, जिसमें राज पीटते नजर आ रहे हैं। इसके बाद राज ने एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो अपने बॉयशेप्स दिखा रहे हैं। इसके बाद एक शूटिंग वीडियो नजर आ रहा है। इसके अगले पोस्ट में राज की कोहनी और माथे पर पट्टी बंधी नजर रही है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इसके आगे के सभी पोस्ट शूटिंग के लग रहे हैं, जिनमें राज अलग-अलग एक्टिविटी करते नजर आ रहे हैं। राज के पहले फोटो को देखने के बाद लग रहा है कि शायद शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई है। राज के इस पोस्ट यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि अरे ये क्या हुआ? दूसरे यूजर ने कहा कि यार ये कैसी हालत हो गई है। एक और ने कहा कि अपना ध्यान रखो। एक ने कहा कि पूरा मुंह सूजा है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे घुटन हो रही थी…’, सर्जरी से पहले डॉक्टर ने क्या किया? ताहिरा कश्यप ने बताया दिलचस्प किस्सा
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
4 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
5 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
7 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
7 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
8 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines