'मुझे घुटन हो रही थी...', सर्जरी से पहले डॉक्टर ने क्या किया? ताहिरा कश्यप ने बताया दिलचस्प किस्सा

ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा बताया है। ताहिरा ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। ऐसे में फैंस और यूजर्स भी उन्हें दुआ दे रहे हैं।

Tahira Kashyap

Tahira Kashyap

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप को फिर से ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी ताहिरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। इस बीच अब ताहिरा ने एक और लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे अस्पताल और म्यूजिक का आपस में गहरा रिश्ता है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

ताहिरा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, ताहिरा कश्यप ने अपने हालिया पोस्ट में लिखा कि जैसे ही मैं स्कैनिंग और इमेजिंग एरिया में गई, तो डॉक्टर ने शायद मूड को हल्का करने के लिए अपनी प्लेलिस्ट प्ले कर दी। जब मैं अंदर जाने के लिए तैयार होकर लेटी थी, तब यही गाना बज रहा था और मैंने घुटन महसूस की और कहा कि सर आपने इतना सोचा और मैं आपके इस बिहेवियर की सराहना भी करती हूं, लेकिन प्लीज इसे बंद ही कर दो।

एनेस्थेसियोलॉजिस्ट ने क्या पूछा?

ताहिरा ने आगे लिखा कि ओटी में एनेस्थेसियोलॉजिस्ट ने मुझसे पूछा कि बेहोश होने से पहले मैं कौन-सा गाना सुनना पसंद करूंगी। तब मैंने देखा कि सभी औजार आ रहे हैं और एक ट्रे में तैयार किए जा रहे हैं और मेरे दिमाग में यही चल रहा था। उन्होंने आगे कहा कि सर्जरी के कुछ घंटों बाद डॉक्टर ने मुझे कॉरिडोर के कुछ चक्कर लगाने के लिए कहा था। मुझे नहीं पता था कि मैं दूसरे मरीजों की बातें सुनने को मिलेंगी।

ब्रेस्ट कैंसर का सामना कर रही ताहिरा

ताहिरा ने आगे क्या लिखा है इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं। गौरतलब है कि ताहिरा कश्यप ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। ऐसे में उनके लिए ये टाइम बेहद टफ है, लेकिन वो फिर भी हिम्मत से इसका सामना कर रही हैं। वहीं, फैंस और यूजर्स भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि ताहिरा को इसके पहले भी कैंसर हो चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ