Munmun Dutta Net Worth: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के कई किरदार बदले। कई ने शो छोड़ा लेकिन बावजूद इसके शो की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं है। शो में बबीताजी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हों या दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी। इस शो का हर किरदार घर-घर में अपनी पहचान बना चुका है। बता दें कि बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने हॉट फीगर से लोगों की नींदे उड़ाने वालीं मुनमुन दत्ता करोड़ों की संपत्ति की मालिकन हैं। इतना ही नहीं वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हर एपिसोड के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं।
17 साल की उम्र में किया डेब्यू
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर ही उनके आलीशान लाइफस्टाइल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वैसे तो मुनमुन ने सिर्फ 17 साल की उम्र से डेब्यू कर लिया था। उनका पहला शो ‘हम सब बाराती’ था। इसके बाद वो फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में नजर आईं लेकिन शो तारक मेहता ने उन्हें असली पॉपुलैरिटी दिलाई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में एंट्री लेगा ये कॉमेडियन? कपिल को छोड़ सलमान खान के शो में लेगा हिस्सा!
एक एपिसोड के लिउ मोटी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक एपिसोड के लिए 75000 रुपये चार्ज करती हैं। वहीं उनकी कुल संपत्ति भी 40 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने साल 2021 में मुंबई में अपना फ्लैट खरीदा था।
उनके फ्लैट की कीमत 1.80 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्हें कई बार अपने आलीशान फ्लैट की इनसाइड तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया है।
मुनमुन दत्ता की नेट वर्थ
बताया जाता है कि मुनमुन दत्ता के पास साल 2021 में 29 करोड़ रुपये की संपत्ति थी लेकिन अब उनकी संपत्ति में इजाफा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के पास दो लग्जरी कारें हैं, जिनकी लाखों में कीमत है। इसमें 10 लाख की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर और 17 लाख की कीमत वाली इनोवा कार है।
गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर राज अनादकट से सगाई कर ली है। दोनों के अफेयर की खूब चर्चा भी खूब हुई लेकिन बाद में ये खबरें महज फर्जी साबित हुईं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines