Bigg Boss 18 में  एंट्री लेगा ये कॉमेडियन? कपिल को छोड़ सलमान खान के शो में लेगा हिस्सा!

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। सलमान खान ने शो के लिए प्रोमो की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच एक कॉमेडियन का नाम सामने आया है, जो कपिल शर्मा का शो छोड़कर बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहा है।

Bigg Boss 18 Update

Bigg Boss 18 Update.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Update: टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ जल्द ही लौटने वाला है। सलमान खान ने शो के प्रोमो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि सितंबर आखिरी तक ये शो टीवी पर दस्तक दे सकता है। वहीं फैंस भी ‘बिग बॉस 18’ को लेकर बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। जाहिर है कि बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म होने के बाद से ही फैंस को सलमान खान के शो का इंतजार है। इस बार थीम क्या होगा इसपर भी अपडेट सामने आ गया है।

वहीं आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाला कॉमेडियन अब ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री लेगा। हालांकि इस पर मेकर्स या कॉमेडियन की तरफ से ऑफिशियल कमिटमेंट नहीं की गई है।

विज्ञापन

बिग बॉस 18 में एंट्री लेगा कॉमेडियन

बता दें कि जिस कॉमेडियन की यहां बात हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि चंदन प्रभाकर हैं, जो कपिल शर्मा के शो में चंदू चायवाला बनकर पॉपुलर हो चुके हैं। अब खबर है कि चंदन सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री ले सकते हैं।

Kapil Sharma Show Chandu Chaiwala

बिग बॉस को लेकर नए-नए अपडेट देने वाले इंस्टा पेज की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में बताया गया है कि चंदन प्रभाकर ‘बिग बॉस 18’ के कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। शो शुरू होने में सिर्फ 20 दिन बाकी हैं।

विज्ञापन

कपिल के शो में नहीं आए थे नजर

जाहिर है कि कपिल शर्मा का पिछला शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट हुआ था। इस शो में कपिल के बचपन के दोस्त चंदन प्रभाकर नजर नहीं आए थे। कॉमेडियन के पिछले हर शो में नजर आने वाले चंदन जब इस शो में नहीं दिखे तो कई सवाल भी उठने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन

इन सवालों के बारे में जब उनसे पूछा गया था तो कॉमेडियन ने बताया था कि वो टीवी से निकलकर ओटीटी के लिए कुछ काम कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन

बिग बॉस में आने की चर्चा तेज

माना जा रहा है कि लंबे वक्त से टीवी पर नजर नहीं आए चंदन प्रभाकर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि ये कंफर्म तभी माना जाएगा जब कॉमेडियन या मेकर्स खुद इस बात का ऐलान करते हैं।

विज्ञापन

अगर चंदन शो में नजर आते हैं, तो वो बाकी कंटेस्टेंट्स को अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से एंटरटेन जरूर करेंगे। बता दें कि उनसे पहले दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी बिग बॉस की जर्नी का हिस्सा रह चुके थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ