---विज्ञापन---

Munmun Dutta को Celebrity MasterChef के लिए किया गया था अप्रोच? क्या थी बबिता जी के इंकार की वजह?

Celebrity MasterChef: 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में मुनमुन दत्ता भी पार्टिसिपेट कर सकती थीं। मेकर्स ने बबिता जी को भी शो का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी। उनकी ये कोशिश क्यों रंग नहीं लाई? चलिए जानते हैं।

Celebrity MasterChef: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के पहले ही सीजन ने फैंस का प्यार हासिल कर लिया है। पॉपुलर सेलिब्रिटीज जिस तरह से किचन में कम्पटीशन कर रहे हैं, वो देखकर दर्शकों को काफी मजा आ रहा है। हाल ही में शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट के नाम भी रिवील हुए थे। अब शो को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) भी इस शो का हिस्सा हो सकती थीं।

मुनमुन दत्ता भी बन सकती थीं ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का हिस्सा

Times of India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को भी ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के लिए अप्रोच किया गया था। टीवी और सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में मेकर्स चाहते थे कि मुनमुन दत्ता उनके शो का हिस्सा बनें। वैसे भी मुनमुन दत्ता कुकिंग में काफी इंटरस्टेड दिखाई देती हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि मुनमुन दत्ता भी इस शो को करने में दिलचस्पी दिखा रही थीं।

---विज्ञापन---

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में क्यों नहीं आईं मुनमुन दत्ता?

अब सवाल ये उठता है कि मेकर्स के अप्रोच करने और एक्ट्रेस के राजी होने के बाद भी वो शो का हिस्सा क्यों नहीं बन पाईं? अब इस राज से भी पर्दा उठ गया है। बताया जा रहा है कि शो के शेड्यूल और अपने वर्क कमिटमेंट के बीच मुनमुन दत्ता फंस गई थीं। दोनों के बीच एक्ट्रेस तालमेल नहीं बिठा पाईं, तो उन्हें इस बड़ी अपॉर्चुनिटी से हाथ धोना पड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद किस तरह के लोगों के साथ रहना चाहती हैं Malaika Arora? दी जिंदगी की बड़ी सीख

मुनमुन दत्ता के हाथ से निकल गई अपॉर्चुनिटी

अगर बात बन जाती तो मुनमुन दत्ता भी नेशनल टीवी पर अपनी कुकिंग स्किल्स का टेस्ट देते हुए नजर आतीं। उन्हें बाकी सेलेब्स के साथ कुकिंग करते हुए देखने में फैंस को भी मजा आता। वैसे भी मुनमुन दत्ता कुछ भी करती हैं, फैंस उन पर नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं। हालांकि, इस बार ये मौका उनके हाथ से निकल गया।

First published on: Mar 02, 2025 02:07 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola