---विज्ञापन---

ब्रेकअप के बाद किस तरह के लोगों के साथ रहना चाहती हैं Malaika Arora? दी जिंदगी की बड़ी सीख

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को जिंदगी जीना का सही तरीका बताया है। साथ ही एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि वो किस तरह के लोगों के साथ रहती हैं?

---विज्ञापन---

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ब्रेकअप के बाद से सोशल मीडिया पर अपने क्रिप्टिक पोस्ट से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर बाकी सेलेब्स के मुकाबले ज्यादा एक्टिव दिखाई देती हैं और उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है? ये जानना है तो आप एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम से सब कुछ पता लगा सकते हैं। वो अपने दिमाग में आने वाला हर ख्याल सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं।

मलाइका ने जिंदगी को लेकर दिया ज्ञान

ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा ने अपने ताजा पोस्ट से फैंस को जिंदगी की एक ऐसी सीख दी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि लाइफ में हमें किस तरह के लोगों को रखना चाहिए? अगर आप भी मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट देखेंगे तो आप भी उनके साथ सहमति जताते हुए नजर आएंगे। उनकी बात तो एकदम सही है। एक्ट्रेस ने अब एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- ‘जिंदगी एक बार मिलती है, तो वही करो जिससे आपको खुशी मिले।’

---विज्ञापन---
Malaika Arora

Malaika Arora

पोस्ट में क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा?

मलाइका अरोड़ा ने इसके आगे लिखा है, ‘ऐसे लोगों के साथ रहो जो तुम्हें स्माइल करवाएं।’ यानी हमें जिंदगी में उन्हीं लोगों के साथ रहना चाहिए जो हमारे मुस्कुराने का कारण हों। ये बात एकदम सिंपल है, लेकिन मतलब बेहद गहरा है। मलाइका अक्सर इसी तरह की बातें सोशल मीडिया पर करती हुई नजर आती हैं और फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लेती हैं। इसके अलावा मलाइका का एक और पोस्ट सामने आया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के विनर ने ठुकराया Khatron Ke Khiladi 15 का ऑफर? जवाब सुन निराश होंगे फैंस

---विज्ञापन---

मलाइका ने मां के बर्थडे पर किया पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को बर्थडे विश कर दिया। मां के साथ सालों पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और उन पर अपना प्यार लुटाया है। अब फैंस और सेलेब्स भी मलाइका की मां को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं।

First published on: Mar 02, 2025 12:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola