Jennifer Mistry Bansiwal Emotional Note: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (Jennifer Mistry Bansiwal) बेहद दुखी हैं। उनकी जिंदगी में मातम पसर गया है। पहले शो से हुई कंट्रोवर्सी के बाद कानूनी लड़ाई और बाद में भाई- बहन का निधन, एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई हैं। इस वक्त उनका क्या हाल है ये सुनकर उनके फैंस की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। भाई-बहन को खोने के दुख में एक्ट्रेस डूबी हुई हैं। अब अपनी बहन को याद करते हुए जेनिफर ने एक इमोशनल नोट लिखा है।
21 दिन पहले हुई बहन की मौत
एक्ट्रेस ने अपनी बहन की बचपन से अब तक की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन सभी पुरानी यादों को शेयर करते हुए जेनिफर ने अपने दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने अपने इस नोट में लिखा, ‘मेरी प्यारी बहन डिंपल तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं हो पा रही है… कभी सोचा नहीं था कि एक दिन तुम्हें भी खो दूंगी। ये सोचकर ही मेरा दिल कांप जाता है कि तुम नहीं रही। तुम्हें गए हुए अभी सिर्फ 21 दिन ही हुए हैं लेकिन ऐसा लगता है सदियां बीत गई हैं।’
बहन को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस
जेनिफर ने आगे कहा, ‘तुम्हारे बिना, तुम्हारी खिलखिलाहट के बिना, तुम्हारी चीखों, तुम्हारे गानों, तुम्हारी कॉमेडी के बिना घर बेहद खाली लग रहा है… लेकिन हम सब हमेशा तुम्हारी यादों, डायलॉग्स, स्माइल का खजाना संभाल कर रखेंगे। तुमने हमें सिखाया है कि कैसे अपनी जिंदगी को खुशी-खुशी जीना है और चाहे तुम्हें कितना भी दर्द क्यों न हो चेहरे पर मुस्कान रखनी है। मैं मानती हूं कि मैं इस दुनिया कि सबके लकी बहन हूं क्योंकि मेरी बहन तुम थी। तुमने मुझे ढेर सारा अनकंडीशनल लव दिया जो मैं किसी और से मिलने की उम्मीद भी नहीं कर सकती। लव यू डिंपू RIP।’
यह भी पढ़ें: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर का निधन, इंडस्ट्री में फिर छाए गम के बादल
बहन से पहले झेला भाई की मौत का दर्द
एक्ट्रेस ने आखिर में कहा, ‘डेढ़ साल से भी कम समय में दो भाई-बहनों को खोना अकल्पनीय है। ये दर्द सिर्फ मैं ही समझ सकती हूं। तुम्हें बहुत प्यार करती हूं डिंपू और मालू। तुम दोनों की बहुत याद आती है।’ अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भी भावुक हो गए हैं। सभी लोग जेनिफर को सहानुभूति दे रहे हैं और उनकी हिम्मत बढ़ाने की भी कोशिश कर रहे हैं। 2 भाई-बहन को खोने का दर्द क्या होता है अब वो एक्ट्रेस से बेहतर कोई नहीं समझ सकता।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines