---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर का निधन, इंडस्ट्री में फिर छाए गम के बादल

Famous Film Producer Edgar Lansbury Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर का निधन हो गया है। प्रोड्यूसर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई शोक जाहिर कर रहा है।

Famous Film Producer Edgar Lansbury Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से गम के बादल के छा गए हैं। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर के निधन से इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। टोनी पुरस्कार विनर प्रोड्यूसर और अभिनेत्री एंजेला लैंसबरी के छोटे भाई एडगर लैंसबरी का निधन हो गया है। प्रोड्यूसर के निधन से इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

नहीं रहे एडगर लैंसबरी

बता दें कि लैंसबरी के बेटे डेविड लैंसबरी ने प्रोड्यूसर के निधन की पुष्टि की है। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, बीते गुरुवार को उन्होंने मैनहट्टन में अपने घर में आखिरी सांस ली है। एडगर लैंसबरी ने 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। बता दें कि उन्होंने हमेशा ही बेहद शानदार काम किया है। साल 1964 में उन्होंने अपने ब्रॉडवे डेब्यू द सब्जेक्ट वाज रोजेज के लिए टोनी पुरस्कार भी अपने नाम किया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फैंस हुए मायूस

जैसे ही एडगर लैंसबरी के निधन की खबर आई, तो उनके फैंस मायूस हो गए और हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। फैंस और यूजर्स पोस्ट के जरिए एडगर को याद कर रहे हैं और उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। बता दें कि साल 1930 में 12 जनवरी को लंदन में एडगर का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम एडगर जॉर्ज मैक्लिडोवी लैंसबरी है।

काम से जीता सबका दिल

एडगर जॉर्ज मैक्लिडोवी लैंसबरी ने अपने करियर में बेहद शानदार काम किया है। उन्होंने अपने काम से ही लोगों के दिलों में जगह बनाई है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। दर्शकों ने हमेशा ही एडगर जॉर्ज की तारीफ की है और लोगों ने उनके काम को खूब सराहा है। उनके काम के लिए लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर की वाइफ हुई साइबर फ्राड का शिकार, अकाउंट से निकाले गए लाखों रुपये

First published on: May 05, 2024 11:09 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola