OTT पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन फिल्म तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलने वाला है. आप इस मूवी को 135 मिनट यानी 2 घंटे 15 मिनट में पूरा कर सकते हैं. इस मूवी का हर सीन आपको बिलकुल भी बोर नहीं होने देगा.
यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में सनी देओल का छलका दर्द, ‘गदर 2’ के बाद बदली जिंदगी; पहले नहीं मिल रहा था काम
‘हसीन दिलरुबा’ कब हुई थी रिलीज?
हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो साल 2021 में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. फिल्म की कहानी का आगाज एक विवाहित जोड़े से होता है, जो अपनी शादी के बाद से ही कुछ भी ठीक नहीं होता है. कपल यानी रानी और ऋषु को शादी के बाद से ही जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. इसी दौरान रानी की मुलाकात नील से होती है.
यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल वालों पर लगाए घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप, दर्ज हुई FIR
कहां देखें ‘हसीन दिलरुबा’ फिल्म?
आपको बता दें कि जब यह मूवी आगे बढ़ती है, तो हर कोई एक हत्या के शक के घेरे में आ जाता है. इस मूवी में कई ऐसे रहस्य आते हैं, जो ऑडियंस को अंत तक बांधकर रखती है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि हर कोई इसे देखकर शॉक रह जाता है. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, उस फिल्म का टाइटल ‘हसीन दिलरुबा’ है. इस मूवी में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे, अदिति चौहान और आशीष वर्मा अहम किरदार में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है. इस फिल्म को आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं. इस मूवी को IMDb पर 10 में से 6.9 की रेटिंग मिली है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
10 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines