हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bollywood फैंस को Bad News दे सकती हैं Taapsee Pannu, Olympic में पति को कर रहीं सपोर्ट

Taapsee Pannu On Quitting Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ओलंपिक मैच में अपने पति मैथियास बो को सपोर्ट करने पहुंची हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस जल्द ही इंडिया छोड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या चल रहा है?

विज्ञापन
Taapsee Pannu On Quitting Bollywood.

Taapsee Pannu Support India In Olympic 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पेरिस में चल रहीं ओलंपिक गेम्स में इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे इंडिया का फ्लैग दिखाते हुए भारतीय खिलाड़ियों को चीयर कर रही हैं। साथ ही तापसी अपने पति मैथियास बो को सपोर्ट कर रही हैं।

बता दें कि तापसी के पति मैथियास बैडमिंटन के खिलाड़ी रहे हैं और अब वे इंडियन मेन्स डबल बैडमिंटन टीम के कोच बन चुके हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि ओलंपिक खत्म होने के बाद तापसी पन्नू अपने पति मैथियास बो के साथ डेनमार्क में शिफ्ट हो सकती हैं। उन्होंने नया घर भी खरीदा है, जहां कपल जल्द ही शिफ्ट होने वाला है।

ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है। हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने डेनमार्क वाले घर में गृह प्रवेश करने को लेकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या ओलंपिक के बाद उनका प्लान पति मैथियास के साथ डेनमार्क में शिफ्ट होने का है तो एक्ट्रेस ने हामी भरी। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही पति के साथ भारतीय परंपरा के हिसाब से अपने डेनमार्क वाले घर में शिफ्ट होंगी।

यह भी पढ़ें: बेटे के बहाने Natasa ने Hardik Pandya को किया टारगेट, सर्बिया से शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

क्या बॉलीवुड छोड़ देंगी तापसी?

तापसी पन्नू को लेकर जब से खबर आई है कि एक्ट्रेस अपने पति मैथियास बो के साथ डेनमार्क में शिफ्ट होने वाली हैं, उनके फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि क्या एक्ट्रेस बॉलीवुड को अलविदा कह देंगी? ऐसे में काम को लेकर जब एक्ट्रेस से सवाल पूछा गया कि डेनमार्क में वे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कैसे मैनेज करेंगी? जवाब देते हुए तापसी ने कहा कि उनके पति मैथियास बो का बैडमिंटन खेलने का सफर खत्म हो चुका है। वे अब इंडियन मेन्स डबल बैडमिंटन टीम के कोच हैं। उनका प्लान ओलंपिक खत्म होने के बाद डेनमार्क में रहने का है। यहां वे अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं।

तापसी पन्नू ने आगे कहा कि वे और उनके पति मैथियास लंबे वक्त तक एक ही जगह पर नहीं रह सकते हैं। ऐसे में दोनों इंडिया और डेनमार्क के बीच संतुलन बनाकर रहना चाहते हैं। एक्ट्रेस ने बातों-बातों में संकेत दे दिया कि फिलहाल बॉलीवुड छोड़ने का उनका कोई प्लान नहीं है। तापसी ने आगे कहा कि इंडिया में बारिश के दौरान कम शूटिंग होती है। ऐसे में वे ज्यादा से ज्यादा समय तक डेनमार्क में अपने पति के साथ रह सकती हैं।

इस साल कपल ने की थी शादी

गौरतलब है कि तापसी पन्नू ने इसी साल मार्च में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो से सीक्रेट वेडिंग की थी। उनकी शादी की भनक किसी को नहीं लग पाई थी। जब तापसी ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की तो उसमें उन्हें सिंदूर लगाए हुए देखा गया था। इसके बाद उनकी शादी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो बहुत क्लीयर नहीं था। तापसी ने बाद में एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्होंने मैथियास बो से शादी की है। उनकी शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें