Taapsee Pannu, Shahrukh Khan Viral Video: हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर किसी शो, पॉडकास्ट या इंटरव्यू में सेलेब्स खुद से जुड़ी कुछ कास बातें रिवील कर देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस तापसी पन्नू, किंग खान यानी शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा रिवील करती हैं। अगर आप भी इन दोनों सितारों के इस किस्से के बारे में नहीं जानते तो देर किस बात की। आइए जानते हैं…
तापसी ने शेयर किया किस्सा
सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू का वीडियो है, जो लल्लनटॉप संग इंटरव्यू का है। इस वीडियो में तापसी से शाहरुख खान को लेकर सवाल किया गया। तापसी बताती हैं कि मैंने अंदर एंटर किया और देखा कि शाहरुख खान के एंट्रेंस पर जो कमरा है वहां पर वो किसी गेस्ट को रिसीव कर रहे थे और उनसे बात कर रहे थे। उनकी मैनेजर मुझे लेकर गई और कहा कि सर तापसी इज हियर।
विदेशी गेस्ट से मिलवाया
तापसी ने कहा कि ये बात बहुत बड़ी है कि वो मुझे मेरे नाम से जानते हैं। अब मुझे पता है कि उनको नाम कम याद रहते हैं, लेकिन अगर मैं उनको नाम से पसंद हूं, तो ये सच में बहुत बड़ी बात है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो खड़े थे और उनकी कोई विदेशी गेस्ट थी जिससे वो बातें कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने देखा साइड से कि मैं आ रही हूं, तो उन्होंने कहा कि कम, लेट मी मेक यू मीट वन ऑफ द फाइनेस्ट एक्ट्रेस हियर।
मुझे लगा किसी और को बोला- तापसी
तापसी ने आगे कहा कि मैं दरवाजे पर खड़ी हूं और अपने अलग-बगल देख रही हूं, पीछे देख रही हूं कि कौन, किसे बोल रहे हैं। उन्होंने मुझे हाय, हेलो नहीं कहा था तो मैं कंफ्यूज थी। उन्होंने मुझे कहा था कम, लेट मी इंट्रोड्यूस टू वन ऑफ द फाइनेस्ट एक्ट्रेस और मैं एकदम परेशान हो गई कि मैं किसी के बीच में आ गई हूं क्या? हालांकि तब उन्होंने कहा कि बेइजज्ती मत करा, तेरे बारे में ही बात कर रहा हूं, तो मैंने कहा ओके, ओके।
‘डंकी’ में नजर आए थे दोनों सेलेब्स
गौरतलब है कि तापसी पन्नू और शाहरुख खान ने साल 2023 के आखिर में रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया था। फिल्म ने अच्छी खासी कमाई भी की थी और इसकी स्टोरी भी लोगों के दिल को छू गई थी।
यह भी पढ़ें- क्या फिर कभी पर्दे पर आएगी सालों पुरानी हिट जोड़ी? Rekha के साथ काम करने पर क्या बोले थे Amitabh Bachchan?
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
56 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
23 hrs agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines