क्या फिर कभी पर्दे पर आएगी सालों पुरानी हिट जोड़ी? Rekha के साथ काम करने पर क्या बोले थे Amitabh Bachchan?

Amitabh Bachchan on Work With Rekha Again: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा क्या कभी फिर से पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। फैंस इस सवाल का जवाब चाहते हैं और बिग बी ने इसका जवाब दे दिया।

Amitabh Bachchan, Rekha

Amitabh Bachchan, Rekha

Amitabh Bachchan on Work With Rekha Again: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की लोगों के दिलों में एक खास जगह है। आज यानी 11 अक्टूबर को बिग बी जन्मदिन है। अभिनेता के फैंस और चाहने वाले उन्हें उनके जन्मदिन भी ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके तमाम वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। आज अमिताभ बच्चन पूरे 82 साल के हो गए हैं।

अमिताभ और रेखा की जोड़ी

अमिताभ बच्चन की शायद की कोई फिल्म ऐसी होगी, जिससे लोगों ने ना पसंद किया है। बॉलीवुड में कई हसीनाओं के संग अमिताभ की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में बात अगर रेखा और अमिताभ की जोड़ी हो, तो इसके कोई शक नहीं है कि ये सुपरहिट ना जाए। आज हम आपको बताने वाले हैं कि क्या ये सुपरहिट जोड़ी फिर कभी पर्दे पर नजर आएगी या नहीं? क्योंकि इसका जवाब खुद बिग बी ने दिया था।

फैंस देख रहे सपना

अक्सर फिल्मी सितारों ने उनकी आगे की लाइफ और प्लान के बारे में पूछा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो अमिताभ बच्चन का भी है। जी हां, एक बार जूम ने अपने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से पूछा कि फैंस और आपके चाहने वाले चाहते हैं कि आप और रेखा एक साथ काम करें। आप दोनों ने बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं, क्या लोगों का सपना साकार हो सकता है? क्या फ्यूचर में कभी ये जोड़ी फिर से एक साथ पर्दे पर नजर आ सकती है?

बिग बी ने दिया ये जवाब

इस सवाल पर अमिताभ बच्चन मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं और कहते हैं कि हां, अगर कोई कहानी लाएगा और कहानी मुझे अच्छी लगी तो क्यों काम नहीं करेंगे। बिग बी के इस जवाब पर उनके फैंस बेहद खुश हैं और एक्साइटेड हैं कि आखिर कब फिर से ये सुपरहिट जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। हालांकि इसको लेकर अभी तक कहीं भी कोई चर्चा नहीं है और समय ही बताएगा कि कब ये जोड़ी फैंस का दिल जीतने वापस पर्दे पर नजर आएगी।

रेखा और अमिताभ की फिल्में

इसके साथ ही अगर इन दोनों स्टार्स की फिल्मों की बात करें तो इन्होंने पर्दे पर कई फिल्में एक साथ दी हैं, जिसमें अनजाने (1976), आलाप (1977), खून पसीना (1977), गंगा की सौगंध (1978), मुकद्दर का सिकंदर (1978), मिस्टर नटवरलाल (1979), सुहाग (1979), राम बलराम (1980), सिलसिला (1981), ‘नमक हराम’ (1973), ‘ईमान धरम’ (1977), ‘कसमे वादे’ (1978) जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। दर्शकों को ये फिल्में खूब पसंद आई थी। अब देखने वाली बात होगी कि ये जोड़ी पर्दे पर फिर से कब दिखेगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ