Taapsee Pannu Birthday: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं तापसी पन्नू आज हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं. एक से बढ़कर एक फिल्में देकर एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने स्टाइल से भी चर्चाओं में रहती हैं. आज एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की शुरुआती करियर के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और एक्टिंग की दुनिया में कैसे कदम रखा था.
फिल्मों में आने से पहले क्या करती थीं एक्ट्रेस?
तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शामिल हैं जिन्हें एक्टिंग और पढ़ाई में महारत हासिल है. दिल्ली के जाट सिख परिवार में जन्मीं तापसी पन्नू ने अपनी ग्रेजुएशन गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज से की है. यहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है. वहीं पढ़ाई खत्म करने के बाद एक्ट्रेस ने कुछ समय तक एक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी काम किया.
यह भी पढ़ें: ‘हम सब का बाबा…’, सलमान खान ने संजय दत्त पर लुटाया प्यार; गले लगाकर शेयर की खास फोटोज
कैसे शुरू किया फिल्मी करियर?
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब करते-करते एक्ट्रेस ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी और फुल टाइम मॉडल बन गईं. वहीं मॉडलिंग करने के साथ-साथ एक्ट्रेस ने एक्टिंग में भी ट्राई किया. साल 2010 में एक्ट्रेस को तेलुगु फिल्म का ऑफर मिला, इस फिल्म का नाम ‘झुम्मांडी नादम’ था और तापसी के करियर की ये फिल्म पहली फिल्म बन गई. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 या Jana Nayagan… शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
एक्ट्रेस की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म
हिंदी सिनेमा में तापसी पन्नू की पहली फिल्म 2013 में कॉमेडी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ थी. इस फिल्म में तापसी के साथ ‘मुन्ना भैया’ यानी दिव्येंदु शर्मा भी नजर आए. साथ ही फिल्म में तापसी की जोड़ी अली जफर के साथ दिखाई दी थी. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने भी काफी मशहूर हुए थे. वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई. इस फिल्म के बाद तापसी पन्नू को बॉलीवुड में अलग पहचान मिल गई थी और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और आज एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines