Taapsee Pannu Auto Ride Video Viral: बॉलीवुड स्टार्स को हमेशा से लग्जरी कार या फ्लाइट में ट्रेवल करते हुए देखा जाता है। अगर कोई स्टार ऑटो से सवारी करने लगे तो ये फैंस के लिए काफी शॉकिंग बात होती है। अब बॉलीवुड की न्यूली वेड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को देख लो जो अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर ऑटो रिक्शा पर एन्जॉय कर रही हैं। अब ऑटो में बैठीं तो बैठीं लेकिन हैरानी की बात ये है कि जब पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने लगे तो एक्ट्रेस शर्म से अपना मुंह छिपाने लगीं। उनका यह मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पैपराजी को देख छिपाया चेहरा
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई की सड़कों पर तापसी पन्नू अपनी किसी दोस्त के साथ ऑटो रिक्शा पर बैठकर मस्ती भरी राइड ले रही हैं। जैसे ही पैपराजी उन्हें देखते हैं तो उनकी तस्वीरें कैमरे से कैप्चर करने लगते हैं। इस पर एक्ट्रेस तुरंत ही अपना चेहरा छिपाने लग जाती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं कि, ‘अरे भाई साहब आप क्या कर रहे हो?’ इसके बाद तापसी ऑटो वाले को जल्दी चलाने के लिए कहती हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Shoaib Akhtar ने सच में Sonali Bendre को किया था प्रपोज? एक्ट्रेस ने बताया सच
यूजर्स कर रहे वीडियो पर रिएक्ट
वीडियो में पैपराजी अपने कैमरे से एक्ट्रेस की तस्वीरें लेते हुए लगातार उन्हें फॉलो कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसपर तापसी कहती हैं कि, ‘अरे एक्सीडेंट हो जाएगा। मत करो।’ पर पैपराजी तो पैपराजी ही है। उन्हें मौका मिला एक्ट्रेस की तस्वीरें लेने का तो भला वो पीछे कैसे रह सकते थे? इस वीडियो पर फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘ये मीडिया वाले कहीं भी पहुंच जाते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे भाई सेलिब्रिटी हैं इसका मतलब ये नहीं कि आप उनकी फोटो लेने के लिए पीछे पड़ जाओगे।’
मार्च में की थी सीक्रेट मैरिज
इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स तापसी पन्नू की वीडियो पर अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि तापसी पन्नू ने मार्च महीने में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ सीक्रेट मैरिज की थी। उन्होंने अपनी शादी के फंक्शन को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था। हालांकि जब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तब उन्होंने गुपचुप मैरिज की बात को एक्सेप्ट किया था। हालांकि एक्ट्रेस आज तक अपने पति के साथ पब्लिक में स्पॉट नहीं हुई हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
14 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines