Dia Mirza Fatima Sana Shaikh Film Dhak Dhak Release Date Announced: बॉलीवुड गलियारों से अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही सिनेमा लवर्स को एक मजेदार मूवी देखने को मिलेगी। अब दिया मिर्जा (Dia Mirza), फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh), रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) एक ही फिल्म में नजर आएंगी। इस गर्ल गैंग को अब पर्दे पर देखना काफी मजेदार होगा। जब फिल्म की स्टारकास्ट इतनी खूबसूरत और इतनी अलग हो तो फैंस को फिल्म से कई उम्मीदें होती हैं। वहीं, अब इस फीमेल सेंट्रिक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
तापसी ने किया फिल्म का ऐलान
इन खूबसूरत हसीनाओं की ‘Dhak Dhak’ एक ड्रामा फिल्म होने वाली है। वहीं, अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने इस फिल्म की रिलीज डेट फैंस के सामने रिवील कर दी है। अगर तापसी का नाम सुनकर आपको ऐसा लग रहा है कि वो भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं तो बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। तापसी ने इस फिल्म में एक्टिंग नहीं की। मगर उन्होंने अब ‘धक धक’ का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान क्यों किया है इसकी वजह भी आपको बता देते हैं।
पोस्टर हुआ रिलीज
दरअसल, इस फिल्म को खुद तापसी पन्नू ने प्रोड्यूस किया है। ऐसे में अब उन्होंने इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर फैंस को रिलीज की जानकारी दी। पोस्टर में दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह और संजना सांघी जैसी कई दिग्गज एक्ट्रेस एक साथ नजर आ रही हैं। इन चारों को बाइक पर सवार देखा जा सकता है। सभी एक्ट्रेस का लुक एक दूसरे से काफी हटके है। संजना सांघी और फातिमा जहां मॉडर्न लुक में दिखाई दे रही हैं। वहीं, दिया मिर्जा बुर्के में हैं और रत्ना पाठक पंजाबी सूट में नजर आ रही हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में अलग-अलग धर्म की महिलाओं की एक बेहतरीन कहानी देखने को मिलेगी। अब इस पोस्टर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, ‘मेरे 4 हीरोज आपको अपने जीवनकाल की यात्रा पर ले जाने आ रहे हैं। 13 अक्टूबर 2023, इंजन घुमाओ!!!!! #DhakDhak’ इस फिल्म में खूब ड्रामा, इमोशन और एडवेंचर देखने को मिलने वाला है। अब इस फिल्म का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को अब ट्रेलर का इंतजार है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines